यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्म बंटी बबली से प्रभावित होकर करते थे स्नैचिंग, शातिर कपल की करतूतें जान हो जाएंगे हैरान
पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर थाना पुलिस ने फिल्म बंटी बबली से प्रेरित होकर यमुनापार में झपटमारी की वारदात को ...और पढ़ें

HighLights
- बस के इंतजार में सड़क पर खड़ी महिला से मोबाइल छीना
- फिल्म बंटी बबली से प्रभावित होकर दंपती ने यमुनापार में की स्नैचिंग की वारदात।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने फिल्म बंटी बबली से प्रभावित होकर यमुनापार में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान त्रिलोकपुरी निवासी अमन और संगम विहार निवासी साक्षी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।
दोनो में मिलकर करते थे छीना-झपटी
जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 18 मार्च को एक महिला का फोन छीने जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता भारती ने बताया कि वह ऑफिस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक और एक लड़की बाइक पर आए। पीछे बैठी लड़की ने उसके हाथ से फोन छीन लिया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। एसएचओ मुकेश राणा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई। दोनों को त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि वे बंटी बबली फिल्म से प्रभावित थे। उन्होंने जनवरी में कृष्णा नगर में भी झपटमारी की थी। उसमें मोबाइल और पर्स छीना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
