Coronavirus : दिल्ली के कई इलाकों में आजकल सड़कों पर बरस रहे नोट, जानिए- पूरा मामला
Coronavirus स्थानीय लोगों को शक है कि राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में जमाती और उनके समर्थक छिपे हुए हैं जो थूक लगाकर नोटों को संक्रमित कर सड़क पर छोड़ रहे हैं।
नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। Coronavirus : राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आजकल सड़कों पर नोट बरस रहे हैं। दरअसल, यह नोट नहीं बल्कि चलता-फिरता कोरोना का वायरस बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों को शक है कि राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जमाती और उनके समर्थक छिपे हुए हैं, जो थूक लगाकर नोटों को संक्रमित कर सड़क पर छोड़ रहे हैं। ताकि, नोट के साथ लोग कोरोना वायरस लेकर घर जाएं और दिल्ली में संक्रमण को और अधिक बढ़ाया जा सके।
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर, सावित्री नगर, चिराग दिल्ली, हौजरानी, सुखदेव विहार व सरिता विहार आदि इलाकों में इस तरह के नोट मिले हैं। शुक्रवार को मालवीय नगर के एस-ब्लॉक में सड़क पर लोगों को कई नोट पड़े मिले। इनमें 10 व 100 रुपये के नोट थे। हालांकि, लोगों ने इन नोटों को उठाया नहीं। इन नोटों को जलाए जाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसी इलाके में हौजरानी व सावित्री नगर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां पर तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोग क्षेत्र में आए थे। इनमें से कुछ तो इसी इलाके के रहने वाले हैं।
इसी इलाके के बेगमपुर गांव में रहने वाले संजय शर्मा ने बताया कि उनके गांव में भी इस तरह के नोट मिलने की घटना हो चुकी है। हालांकि लोगों ने नोटों को उठाने की बजाय उसे नजरअंदाज कर दिया था। चिराग दिल्ली गांव के मुख्य मार्ग पर 10 व 50 रुपये के नोट सड़क पर देखे गए हैं। ऐसे में लोगों को सबसे बड़ा खतरा अपने बच्चों के लिए लग रहा है। उनका कहना है कि बड़े तो समझदार हैं, लेकिन बच्चे नोट उठा सकते हैं। इससे कोरोना का वायरस घर तक पहुंच सकता है। हॉटस्पॉट घोषित खड्डा कॉलोनी व जैतपुर इलाके में भी लोगों ने सड़क पर पड़े नोट देखे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों के दौरान मीडिया में आई खबरों से लोग काफी सतर्क हो गए हैं और इन नोटों को छूने से भी डरते हैं।
अतुल कुमार ठाकुर (पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी दिल्ली) का कहना है कि फिलहाल पुलिस के पास ऐसी कॉल्स नहीं आ रही हैं। दिल्ली पुलिस सड़कों पर गश्त रही है। यदि नोट जलाने की किसी घटना का पता चलता है, तो संज्ञान लिया जाएगा।