Move to Jagran APP

दिल्ली पुलिस महकमे में भी कोरोना का कहर, 1000 से अधिक कर्मी पाए गए संक्रमित, और अधिक एहतियात के निर्देश जारी

कोरोना का कहर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों पर भी बरपा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 05:05 PM (IST)
दिल्ली पुलिस महकमे में भी कोरोना का कहर, 1000 से अधिक कर्मी पाए गए संक्रमित, और अधिक एहतियात के निर्देश जारी
दिल्ली पुलिस में जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित 300 से ज़्यादा कर्मी पॉजिटिव आए हैं।

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। अब आम लोगों के साथ दिल्ली पुलिस और अन्य महकमों के लोग भी भारी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं। कोरोना का कहर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों पर भी बरपा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं।

loksabha election banner

दिल्ली पुलिस में जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल के अनुसार कोरोना फैलने की सूचना के साथ ही सभी को नियमों का पालन करने, मास्क लगाने और अन्य चीजों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए थे। मगर उसके बाद भी पुलिस टीम के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब इन सभी का इलाज किया जा रहा है। बाकी पुलिसकर्मियों को भी एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं जिससे वो संक्रमित होने से बच सकें।

राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारी लोगों को सतर्क कर रहे हैं। इसी के साथ ही वे टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी जुटे हुए हैं। कालोनी में बिना मास्क के आने वाले लोगों को रोक-टोक रहे हैं। कोटला फिरोजशाह विक्रम नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एम एल वर्मा ने बताया कि कालोनी के प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। जो भी व्यक्ति कालोनी में आ रहा है, पहले उसके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि बिना मास्क के आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। डिलीवरी वालों को भी ठीक तरह से देखा जा रहा है। कालोनी में आने वाले हर व्यक्ति की और वह किसके पास जा रहा है, उसकी जानकारी और नाम दर्ज किया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने के लिए मना कर रहे हैं।

इसी तरह बुजुर्गो को भी सैर करने के लिए रोक जा रहा है, जिससे सभी लोग सुरक्षित रहें। कालोनी में अभी सब लोग सुरक्षित हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। लोगों को बता दिया गया है कि अगर कोई शिकायत होती है तो आरडब्ल्यूए हर मदद के लिए तैयार है। वे कहते हैं कि यह समय कठिन जरूर है, लेकिन हम लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा करना अनिवार्य है। लोगों को भी प्रशासन का साथ देना जरूरी है। कोरोना से जारी लड़ाई को मिलकर ही हराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को दे रहा 6 लाख रुपये तक के नकद इनाम और अन्य पुरस्कार, आप भी जानें

ये भी पढ़ें- देश के 132 शहरों में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तीन साल के नतीजे निराशाजनक, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

ये भी पढ़ें- 2007 में मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट को दी थी परिवार समेत खत्म करने की धमकी, अब मिली आरोपित को पांच साल की सजा, पढ़िए पूरी कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.