विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में नर्सेज की हड़ताल आज भी जारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 26 Jun 2019 02:59 PM (IST)

कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भी नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली में नर्सेज की हड़ताल आज भी जारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर
दिल्ली में नर्सेज की हड़ताल आज भी जारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

नई दिल्ली,जेएनएन। कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भी नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सफदरजंग हॉस्पिटल में नर्सेज की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड में भर्ती मरीज़ खासकर इमरजेंसी सेवा प्रभावित हुई हैं।

मांगों को लेकर करीब तीन सौ से अधिक नर्स प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाए। नर्सो का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

इससे पहले मंगलवार को नर्सो ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों में सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिग हॉस्पिटल और कलावती अस्पताल समेत कई अस्पतालों की नर्स शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया जाएगा तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप