Move to Jagran APP

फरीदाबाद-गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए किसे मिला टिकट

फरीदाबाद और गुड़गांव लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीवारों की सूची जारी कर दी है। गुड़गांव लोकसभा से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव चुनाव लड़ेंगे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:22 AM (IST)
फरीदाबाद-गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए किसे मिला टिकट
फरीदाबाद-गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए किसे मिला टिकट

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुड़गांव लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीवारों की सूची जारी कर दी है। गुड़गांव लोकसभा से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव चुनाव लड़ेंगे। फरीदाबाद से कांग्रेस ने ललित नागर को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कैप्टन अजय यादव हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और हुड्डा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

loksabha election banner

गुड़गांव में कैप्टन अजय यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह से होगा जबकि फरीदाबाद में ललित नागर का सामना केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर से होगा।

राजनीतिक परिवार से जुड़े कैप्टन लोकसभा के लिए पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कैप्टन मोदी लहर के चलते भाजपा के रणधीर कापड़ीवास से हार गए थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे गुड़गांव में ही रहकर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। कैप्टन अपने पुत्र चिरंजीव राव के लिए भी टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी ने उनके नाम पर ही मुहर लगाई।

सोनिया गांधी के दस जनपथ आवास पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की करीब तीन घंटे चली बैठक में फरीदाबाद सीट पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, महेंद्र प्रताप सिंह, ललित नागर और करण सिंह दलाल के नामों पर चर्चा हुई थी लेकिन बाजी ललित नागर के हाथ लगी। जबकि गुड़ग्राम सीट के लिए कैप्टन अजय सिंह यादव और राव दान सिंह के नामों पर चर्चा हुई थी।

गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए सस्पेंस बरकरार था। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन को लेकर हुए इन दोनों सीटों पर महज अटकलें ही लगाई जा रही थी। माना जा रहा था कि गठबंधन होने पर यहां से आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतार सकती है।

बता दें कि 2014 से फरीदाबाद और गुड़गांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। भाजपा में आने से पहले राव इंद्रजीत सिंह यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। जबकि फरीदाबाद से भी कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव जीता था।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.