Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची, कुछ पुराने तो कुछ नए चेहरों पर लगाया दांव

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 09:38 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में कृष्णा तीरथ सहित कई दिग्गजों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खां की बेटी अरीबा खान को आप प्रत्याशी अमातुल्लाह खान के सामने उतारा है। पढ़ें पूरी लिस्ट।

    Hero Image
    Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Congress Candidates 4th List for Delhi Elections 2025:  पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ इस विधानसभा चुनाव में पटेल नगर से मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस ने उन्हें यहां से भाजपा के राजकुमार आनंद के मुकाबले प्रत्याशी बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह को मॉडल टाउन और पूर्व विधायक भीष्म शर्मा को एक बार फिर घोंडा से टिकट दिया गया है। ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खां की बेटी अरीबा खान को आप प्रत्याशी अमातुल्लाह खान के सामने उतारा गया है।

    गोकलपुर (एससी) से उम्मीदवार बदला

    नामांकन की अंतिम तारीख (17 जनवरी) नजदीक आते देख कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें कुल 16 उम्मीदवार घोषित किए हैं। एक सीट गोकलपुर (एससी) से उम्मीदवार को बदला गया है।

    पहले यहां से पार्टी ने प्रमोद कुमार जयंत को मौका दिया था जबकि अब ईश्वर बागड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में कुछ नाम पुराने नेताओं के हैं तो कुछ नए चेहरों पर भी दांव लगाया गया है।

    धर्मपाल लाकड़ा मुंडका से लड़ेंगे चुनाव

    आप के मुंडका से विधायक धर्मपाल लाकड़ा और किराड़ी से आप के पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार दोपहर को ही कांग्रेस का दामन थामा था। इन दोनों नेताओं को भी कांग्रेस ने प्रत्याशी बना दिया है। धर्मपाल लाकड़ा मुंडका से चुनाव लड़ेंगे जबकि राजेश कुमार गुप्ता किराड़ी सीट से मैदान में होंगे।

    पार्षद राजेश गुप्ता किराड़ी से विधायक ऋतुराज झा के काफी करीबी है। आप ने यहां पर भाजपा से आए अनिल झा को टिकट दिया है। इससे इस सीट पर आप कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

    राजेश गुप्ता ने जागरण से बातचीत में किए कई खुलासे

    इन दोनों नेताओं को दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने शामिल कराया। राजेश गुप्ता ने जागरण से बातचीत में कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नीतियों से परेशान होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

    दिल्ली सरकार और एलजी व उप-राज्यपाल के बीच चल रही खींचातानी के बीच दिल्ली की जनता पिस रही है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। लोग अब शीला दीक्षित की सरकार को याद कर रहे हैं। वहीं लाकड़ा ने बताया कि विकास कार्य कराने पर पार्टी को समस्या हो रही थी।

    हम लोगों की आवाज उठा रहे थे। रोहतक रोड और रानीखेड़ा रोड के लिए बजट मांगने पर ढ़ाई वर्ष तक टालते रहें। फंड देने के नाम पर पार्टी की ओर से हमेशा बहानेबाजी की गई। वहीं, यहां स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर जोर-शोर से प्रचार किया गया। लेकिन आज तक एक ईंट तक नहीं लगी।

    चौथी लिस्ट के प्रत्याशी (Congress 4th List)

    • मुंडका- धर्मपाल लकड़ा
    • किराड़ी- राजेश गुप्ता
    • मॉडल टाउन- कुंवर करण सिंह
    • पटेल नगर(एससी)- श्रीमती कृष्णा तीरथ
    • हरि नगर- प्रेम शर्मा
    • जनकपुरी- श्रीमती हरबनी कौर
    • विकासपुरी- एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी
    • नजफगढ़- सुषमा यादव
    • पालम- मंगे राम
    • आरकेपुरम- विशेष टोकस
    • ओखला- अरीबा खान
    • विश्वास नगर- राजीव चौधरी
    • गांधी नगर- कमल अरोड़ा
    • शाहदरा- जगत सिंह
    • घोंडा- भीष्म शर्मा
    • गोकलपुर (एससी)- ईश्वर बागड़ी

    तीसरी लिस्ट के प्रत्याशी ( congress 3rd list)

    कालकाजी-अलका लांबा

    दूसरी लिस्ट के प्रत्याशी (Congress 2nd List)

    • रिठाला- सुशांत मिश्रा
    • मंगोल पुरी (एससी)- हनुमान चौहान
    • शकूर बस्ती- सतीश लूथरा
    • त्रिनगर सतेंद्र- शर्मा
    • मटिया महल- आसिम अहमद खान
    • मोती नगर- राजेंद्र नामधारी
    • मादीपुर (एससी)- जेपी पंवार
    • राजौरी गार्डन- धर्मपाल चंदेला
    • उत्तम नगर- मुकेश शर्मा
    • मटियाला- रघुविंदर शौकीन
    • बिजवासन- देवेन्द्र सहरावत
    • दिल्ली कैंट- प्रदीप कुमार उपमन्यु
    • राजिंदर नगर- विनीत यादव
    • जंगपुरा- फरहाद सूरी
    • मालवीय नगर- जितेंद्र कुमार कोचर
    • महरौली- पुष्पा सिंह
    • देवली- एससी राजेश चौहान
    • संगम विहार- हर्ष चौधरी
    • त्रिलोकपुरी (एससी)- अमरदीप
    • कोंडली (एससी)- अक्षय कुमार
    • लक्ष्मी नगर- सुमित शर्मा
    • कृष्णा नगर- गुरचरण सिंह राजू
    • सीमापुरी (एससी)- राजेश लिलोठिया
    • बाबरपुर- हाजी मोहम्मद इशराक खान
    • गोकलपुर (एससी)- प्रमोद कुमार जयंत
    • करावल नगर- डॉ. पीके मिश्रा

    पहली लिस्ट के प्रत्याशी(Congress Ist List)

    संदीप दीक्षित- नई दिल्ली

    देवेंद्र यादव – बादली

    रोहित चौधरी – नांगलोई

    रागिनी नायक – वजीरपुर

    अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर

    अनिल चौधरी – पटपड़गंज

    मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक

    हारून यूसुफ – बल्लीमारान

    अली मेहंदी – मुस्तफाबाद

    अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक)

    आदर्श शास्त्री- द्वारका

    अरुणा कुमारी- नरेला

    मंगेश त्यागी- बुराड़ी

    शिवांक सिंघल- आदर्श नगर

    जयकिशन- सुल्तानपर माजरी (एससी)

    प्रवीण जैन- शालीमार बाग

    अनिल भारद्वाज- सदर बाजार

    पीएस बावा- तिलक नगर

    राजेंद्र तंवर- छतरपुर

    जय प्रकाश- अंबेदकर नगर (एससी)

    गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: आतिशी कितनी अमीर, क्या सच में नाम के पीछे लगता है 'मार्लेना'? एफिडेविट से खुल गया राज