Move to Jagran APP

विशेष सत्र बुलाकर राजीव गांधी पर प्रस्ताव वापस ले आप सरकार : माकन

आप द्वारा पूर्व पीएम राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पास किए जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Edited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 08:37 AM (IST)
विशेष सत्र बुलाकर राजीव गांधी पर प्रस्ताव वापस ले आप सरकार : माकन
विशेष सत्र बुलाकर राजीव गांधी पर प्रस्ताव वापस ले आप सरकार : माकन

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पास किए जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसके निमित्त तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए और राजीव गांधी को लेकर पास किए गए प्रस्ताव को विधानसभा की कार्यवाही से निकालना चाहिए। यदि जरूरत पड़े तो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर शुक्रवार को पास किए गए प्रस्ताव को वापस लेना चाहिए।

loksabha election banner

माकन ने कहा कि आप द्वारा विधानसभा में यह प्रस्ताव पास किया जाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पार्टी की ओछी राजनीति को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आप ने इस प्रकार की घिनौनी हरकत की है। जो छह साल पहले ही अस्तित्व में आई है, उसे न तो राजीव गांधी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यो का पता है और न उनकी कुर्बानी की जानकारी है।

इस प्रदर्शन में पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, प्रदेश काग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, मुख्य मीडिया प्रभारी मेहंदी, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, किरन वालिया आदि मौजूद थे।

 राफेल पर भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में शनिवार की शाम को ही राफेल घोटाले पर भी केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। वहीं से उन्होंने भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। माकन ने कहा कि राफेल घोटाला सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने, देशहित के साथ समझौता करने और देश की सुरक्षा को कमजोर करने का घिनौना अपराध है। इसके लिए देश की जनता मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

 दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.