देखें तस्वीरें : जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे लोगों का राहुल गांधी ने खुद करवाया मुंह मीठा
कांग्रेस मुख्यालय में जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे लोगों को राहुल गांधी ने खुद अपने हाथ से उनका मुंह मीठा करवाया।
नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपना 49वां जन्म दिन मना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की दो संतानों में राहुल गांधी सबसे बड़े हैं। प्रियंका गांधी वा़ड्रा राहुल की बहन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर उन्हें बधाई दी है और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।
नेताओं-कार्यकर्ताओं के अलावा राहुल गांधी को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बधाई देने पहुंचे लोगों का मुंह मीठा करवाया। खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों को मिठाइयां बांटी।
राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों को भी राहुल गांधी ने मिठाई देकर उनका मुंह मीठा कराया।
बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी को बधाई देने के लिए उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद भी पहुंचे।
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राहुल गांधी को उनके जन्म दिन की बधाई दी।
उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दिल्ली मुख्यालय पार्टी के दफ्तर में पहुंचकर राहुल गांधी को जन्म दिन की बधाई दी।
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश इकाई ने पौधारोपण कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप