Move to Jagran APP

दिल्‍ली कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट

रैली की सफलता के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पदोन्नति मिल सकती है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Thu, 03 May 2018 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 03 May 2018 03:49 PM (IST)
दिल्‍ली कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट
दिल्‍ली कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली की सफलता के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पदोन्नति मिल सकती है। ऐसी सुगबुगाहट है की कर्नाटक चुनाव के बाद वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अनुभवी लोगों में से किसी को रखा जा सकता है। बुधवार को कार्यकर्ताओं के बीच भी ऐसी चर्चा तेज थी कि शीला दीक्षित, योगानंद शास्त्री और अशोक वालिया में से किसी को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अन्यथा पुरबिया वोट साधने के लिए महाबल मिश्रा को आगे लाया जा सकता है। कुछ लोग नरेंद्र नाथ का भी नाम ले रहे हैं। अशोक वालिया का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कोई जानकारी नहीं है। न ही ऐसी कोई चर्चा है। इस बारे में मैं भी पता लगाऊंगा।

हालांकि प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि यह महज पार्टी में असंतुष्ट लोगों के कयास हैं।

फिलहाल किसी तरह के परिवर्तन की संभावना नहीं है। 29 अप्रैल की रैली बहुत सफल रही और कुछ विरोधी लोग जानबूझकर ऐसी अफवाह फैला रहे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस मजबूत हो रही है और यह भाजपा और आम आदमी पार्टी को समझ में आ रहा है। यह अफवाह इसी का नतीजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.