Delhi News: कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए मुकेश गोयल, मध्यप्रदेश के प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। मालूम हो कि मुकेश गोयल पांच बार के निगम पार्षद हैं और एकीकृत नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पार्टी को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। चार दशक से अधिक समय तक कांग्रेस में रहने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार गोयल को पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र बृहस्पतिवार को आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने जारी किया। गोयल ने अपनी इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए वरिष्ठ पार्टी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नियुक्ति से पूर्व पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बुधवार की शाम गोयल को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने उन्हें उक्त नई जिम्मेदारी की सूचना देते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह मध्य प्रदेश में न केवल आप की नई इकाई तैयार करेंगे बल्कि पार्टी को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। मालूम हो कि मुकेश गोयल पांच बार के निगम पार्षद हैं और एकीकृत नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस में लगातार होती रही अपनी अनदेखी से परेशान होकर इन्होंने नवंबर 2021 में आप का दामन थामा था।