केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को किया बर्बाद, जनता को नहीं मिल रहा लाभ: मतीन अहमद
मतीन अहमद ने कहा कि लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुप हैं। यमुनापार में एक भी नया कॉलेज नहीं खोला गया है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। केजरीवाल सरकार दिल्ली को बर्बाद करने पर तुली हुई है। जो विकास कार्य कांग्रेस के समय शुरू हुए थे, वे अभी तक लंबित हैं। मौजूदा दिल्ली सरकार कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यो का श्रेय लेकर जनता को गुमराह कर रही है। राजधानी में एक भी नया फ्लाईओवर नहीं बना है। सिग्नेचर ब्रिज का कार्य भी अधूरा पड़ा है। ये बातें सीलमपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने जागरण से बातचीत में कहीं।
लोग बीमार हो रहे हैं
मतीन अहमद ने कहा कि लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुप हैं। यमुनापार में एक भी नया कॉलेज नहीं खोला गया। वैसे तो दिल्ली सरकार दावा करती है कि शिक्षा को लेकर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं लेकिन जनता को लाभ दिखता क्यों नहीं है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- कार्यालयों पर खर्च का हिसाब भाजपा से लेगी जनता