Move to Jagran APP

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा, इलाज के लिए विदेश गए

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे को लेकर मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर अफवाड़ उड़ी तो पार्टी नेताओं के साथ मीडियाकर्मी भी चौंक पड़े।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 02:46 PM (IST)
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा, इलाज के लिए विदेश गए
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा, इलाज के लिए विदेश गए

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष अजय माकन ने पद छोड़ने की पेशकेश की है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश के प्रभारी पीसी चाको को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। फिल्हाल वह इलाज के लिए देश से बाहर हैं। हालांकि, चाको उनके इस्तीफे की बात से इंकार कर रहे हैं।

loksabha election banner

माकन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं जिस वजह से वह पहले की तरह सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। लोकसभा नजदीक है एेसे में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए उनके लिए डॉक्टर की सलाह मानना मुश्किल है। एेसे में उन्होंने पार्टी हाई कमान से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया है।

आप से गठबंधन का कर रहे हैंं विरोध
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन की खबरों से भी वह नाराज बताए जा रहे हैं। वह आप से गठबंधन के खिलाफ हैं, लेकिन कई केंद्रीय नेता दिल्ली में भाजपा को मात देने के लिए आप के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहतेे हैं। उनके इस्तीफे को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व उन्हें मनाने की कर रहा है कोशिश
पार्टी सूत्रों का कहना है कि चाको सहित अन्य ब़ड़े नेता माकन को समझाने की कोशिश कर चुके हैं। इस बारे में चाको का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य की दिक्कत है, लेकिन एेसी स्थिति नहीं है कि वह अध्यक्ष पद छोड़ दें। उनके स्वास्थ्य को लेकर राहुल गांधी से भी बात हुई है। माकन इलाज के लिए विदेश में हैं और जल्द वापस लौटेंगे। उनके इस्तीफे की बात सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि विदेश जाने से पहले तक माकन लगातार काम करते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में गतिविधि बढ़
ने के बावजूद पार्टी उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए काम करेगी। वह अभी भी प्रदेश अध्यक्ष हैं।

उनके नेतृत्व में पार्टी
वहीं, उनके इस्तीफे की खबर से दिल्ली कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति तेज हो गई है। कई नेताओं की नजर इस कुर्सी पर लगी हुई है। यदि माकन अपने फैसले पर अड़े रहे तो लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा। उनके प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद से पार्टी अपनी खोई हुई सियासी जमीन हासिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि, विधानसभा में खाता नहीं खोलने वाली कांग्रेस कोई भी चुनाव जीत नहीं सकी है, लेकिन उसका मत फीसद बढ़ रहा है।

पहले भी दे चुके हैंं इस्तीफा
नगर निगमो के चुनाव में हार के बाद विरोधियों के बढ़ रहे दबाव की वजह से माकन ने पार्टी हाई कमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, राहुल गांधी ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था।

इस बीच अफवाह के मद्देनजर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको सामने आए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा कि अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। वह स्वास्थ्य कारणों से विदेश गए हैं, जल्द ही वापस आ जाएंगे। 

वहीं, सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है। अजय माकन के इस इस्तीफे की अफवाह को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

वहीं, अजय माकन के ट्वीटर हैंडल पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। विजय कुमार नाम के शख्स ने माकन के ट्वीटर हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है- 'दिल्ली में एक विकेट गिरा। अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।... 2019 लोकसभा चुनाव तक और भी विकेट गिरेंगे।'

वहीं, वीरेंद्र ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है- 'राहुल गांधी जी अजय माकन का इस्तीफा मंजूर कर लें, जिससे जल्द से जल्द दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में सुधार आए।'

उधर, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में अजय माकन से सहानुभूति भी जताई है। संस्कृति केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है-'अजय माकन जी दिल्ली में आपके योगदान को हमेश याद रखा जाएगा। आप जल्द ठीक हो...इलाज के लिए आपको शुभकामनाएं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.