कांग्रेस के दिल्ली में 280 ब्लॉक ऑर्ब्जवर घोषित, संगठन को जमीनी स्तर से जोड़ने की कवायद
272 ऑबर्जवर तीनों निगमों के वार्डो के अनुसार बनाए गए है और 4-4 ऑर्ब्जवर नई दिल्ली विधानसभा और दिल्ली कैंट विधानसभा में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नव नियुक्त ऑर्ब्जवर सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सुझाव देंगे।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए 280 ब्लॉक ऑर्ब्जवर की नियुक्ति की। इससे वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जनता से जुड़ने में मदद मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति व नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में भी इनकी भूमिका होगी।
सभी ब्लाॅॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सुझाव देंगे नव नियुक्त ऑर्ब्जवर
272 ऑबर्जवर तीनों निगमों के वार्डो के अनुसार बनाए गए है और 4-4 ऑर्ब्जवर नई दिल्ली विधानसभा और दिल्ली कैंट विधानसभा में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नव नियुक्त ऑर्ब्जवर सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सुझाव देंगे। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, निगम वार्डों में समन्वय का काम भी करेंगे। इससे पार्टी की गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा जा सकेगा।
नगर निगम चुनाव से काफी पहले नियुक्ति
उन्होंने का कि ऑब्जर्वर नगर निगम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका होगी, इसलिए इनकी नियुक्ति चुनाव से काफी पहले कर दी गई है। इससे चुनाव की तैयारी में मदद मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं व लोगों की सलाह से मजबूत एवं समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
महामारी के दौर में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
उन्होंने का कि कोरोना महामारी के दौर में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं जिन्होंने संकट के समय घर से बाहर निकलकर लोगों की सेवा की है। कांग्रेस की रसोई, सैनिटाइजेशन आदि के काम में अपना योगदान दिया है उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो