Move to Jagran APP

Delhi MCD Election 2022: निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्षद उषा शर्मा AAP में शामिल

Delhi MCD Election 2022 गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं केजरीवाल सरकार के कामों से प्रभावित होकर सदर विधानसभा किशन गंज- वार्ड 81 से कांग्रेस पार्टी की निगम पार्षद उषा शर्मा आप में शामिल हुई हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 06:37 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 10:48 AM (IST)
Delhi MCD Election 2022: निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्षद उषा शर्मा AAP में शामिल
कांग्रेस की निगम पार्षद उषा शर्मा अपने पति संजय शर्मा के साथ आप में शामिल हो गई।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। किशनगंज वार्ड-81 से कांग्रेस की निगम पार्षद उषा शर्मा अपने पति संजय शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गई। आप संयोजक व मंत्री गोपाल राय ने सभी को टोपी और पार्टी का पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली में एक संदेश जा रहा है कि दिल्ली में यदि कोई पार्टी या नेता काम कर सकता है तो वह आप और अरविंद केजरीवाल हैं। जिस तरह से दिल्ली के लोगों ने आप सरकार को विधानसभा में काम करने का मौका दिया और आप ने करके दिखाया है। नगर निगम के अंदर भी हम बदलाव करेंगे। एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे और विकास की रफ्तार को और तेज करेंगे।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उषा शर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की हालत आप लोगों से छिपी नहीं है। कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य का हाल दिन प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है। मैं अपने क्षेत्र में विकास के कार्य नहीं करा पा रही हूं इसलिए मैं आप में शामिल होकर अपने क्षेत्र का विकास करना चाहती हूं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी पिछले निगम चुनाव में सत्ता में काबिज नही हो पायी थी। इसलिए पार्टी अगले साल होने वाले निगम चुनाव को देखते हुए पार्टी को और मजबूत करने में जुटी है। आप नेताओं का दावा है कि अगले निगम चुनाव में पार्टी निगम की सत्ता में काबिज हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली में आप की सरकार होने के बाजजूद पिछले चुनाव में भाजपा निगम पर काबिज हुई थी। दिल्ली के तीनों निगमों में महापौर और उप महापौर भाजपा के हैं। निगम में भाजपा बहुमत में है। जबकि आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.