यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में निगम चुनाव से पहले इमरान मसूद को कांग्रेस नेता इमराम मसूद को मिली नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ पार्टी नेता इमरान मसूद को दिल्ली कांग्रेस का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली में यह पद काफी समय से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने वरिष्ठ पार्टी नेता इमरान मसूद को दिल्ली कांग्रेस का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली में यह पद काफी समय से खाली पड़ा था। पहले यह जिम्मेदारी पंजाब के नेता कुलजीत सिंह नागरा संभाल रहे थे। इमरान मसूद को दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल के साथ जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इनकी नियुक्ति अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुस्लिम तबके के मत हासिल करने की मंशा से की गई है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में इमरान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। बाद में इमरान मसूद ने खुद बयान जारी कर इस खबर का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस व प्रियंका वाड्रा के साथ हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
बता दें कि दिल्ली में अगले नगर निगम चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अभी से ही तैयारी में जुट गई हैं। कांग्रसे भी निगम चुनाव से पहले खुद को मजबूत कर लेना चाहती है।
