Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, यहां पढ़िये- क्या है पूरा मामला

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौरों को मारने की साजिश किए जाने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 09:03 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, यहां पढ़िये- क्या है पूरा मामला
प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी मुख्यमंत्री आवास पर दु‌र्व्यवहार किया गया था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने निगम के नेताओं की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौरों को मारने की साजिश किए जाने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने का आग्रह किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ इत्यादि शामिल थे। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि एक वीडियो में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक कह रहे हैं कि उन्हें निगम नेताओं को मारना है। वहीं, पास में खड़े उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वहां मीडिया कर्मी के होने की बात बता उन्हें शांत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस साजिश में संलिप्त हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपराधियों की पार्टी बनती जा रही है। इससे पहले भी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के मुख्य सचिव को घर पर बुलाकर उनके साथ मारपीट की थी। वहीं, पूर्व में प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी मुख्यमंत्री आवास पर दु‌र्व्यवहार किया गया था। ताजा उदाहरण में पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने सबके सामने निगम के महापौरों को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के दो करोड़ लोगों के हित में निगम के नेताओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को रोकने के लिए महापौरों को जान से मारने की साजिश रच रहे हैं।

भाजपा की आदत है बदनाम करना

भाजपा के आरोप पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि इन्हें हम क्या पीटेंगे, हमारी कोई हैसियत नहीं है। हां, लेकिन इनके कर्म ऐसे हैं कि दिल्ली की जनता इनको खुद ही पीटेगी। भारतीय जनता पार्टी की आदत कुछ ऑडियो-वीडियो मिलाकर लोगों को बदनाम करने की है। ये लोग सोच रहे हैं कि यह सब करके किसानों के मुद्दे से भटका देंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हर बनने वाली इमारत से पैसे खाते हैं। पिछले छह महीने से जिन कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है, वे कर्मचारी इनको ढूंढ रहे हैं। इन्होंने दिल्ली को इतना गंदा कर दिया है कि यहां की जनता परेशान हो चुकी है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.