Move to Jagran APP

दिल्ली-एनसीआर में जारी है ठंड का सितम, जानिये- कब राहत मिलने की है उम्मीद

Delhi Cold Weather Update दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। इसके बाद पूरे जनवरी में ठंड लोगों को परेशान करेगी। जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के पहले सप्ताह में ही ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 12:28 PM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में जारी है ठंड का सितम, जानिये- कब राहत मिलने की है उम्मीद
Delhi Cold Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में जारी है ठंड का सितम, जानिये- कब राहत मिलने की है उम्मीद

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के करोड़ों लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं। यह सिलसिला अगले सप्ताह भी जारी रहेगा यानी सर्दी से का सितम अगले सप्ताह रहेगा। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को होने वाली बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। इसके बाद पूरे जनवरी में ठंड लोगों को परेशान करेगी। जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के पहले सप्ताह में ही ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाने के साथ ही शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर की फिजा भी बदल गई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश के आसार। बारिश के मद्देनजर शनिवार के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से दोबारा ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक ठंड और परेशान करेगी। इस बीच बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में भी अधिकतम तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट हो सकता है, जिससे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास जा सकता है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही ठंड जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जब पालम में 9.2 और लोदी रोड में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सफदरजंग में सामान्य से न्यूनतम तापमान में 1.9 और पालम में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

रात की बारिश से बृहस्पतिवार को फिर बढ़ी ठंड

बुधवार आधी रात के बाद दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने बृहस्पतिवार को फिर से ठंड बढ़ा दी। हालांकि बादलों और सूरज की लुकाछिपी में हल्की धूप तो खिली, लेकिन हवा चलने से ठिठुरन भी बनी रही। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का मात्रा 66 से 88 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से नरेला जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस की ²ष्टि से रिज एरिया दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में पिछले कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह 8 से 9 बजे तक तो धूप भी बेअसर साबित हो रही है। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी तक बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसा मौसम बन रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ों पर एक तरफ बर्फबारी का अनुमान है तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कोहरा भी परेशान करेगा।।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.