Delhi Weather AQI Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, सुबह 3.8 डिग्री तक गिरा पारा; AQI 250 के पार
Cold Wave in Delhi दिल्ली में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे ठंड फिर बढ़ गई और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बन गई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे ठंड फिर गई और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बन गई। इस वजह से सुबह में कंपकंपी अधिक रही।
ठंड में अठखेलियां लेते प्रवासी पक्षी...यमुना बाजार के यमुना घाट का दृश्य। फोटो- ध्रुव कुमार
कहां कितना दर्ज किया गया तापमान?
दोपहर में आसमान साफ होने और गुनगुनी धूप निकलने से ठंड से राहत रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
पूसा व राजघाट के पास न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 5.3 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 5.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सुबह ठंड में हाथ और कान ढककर वाहन चलाते लोग। फोटो- जागरण
एयर इंडेक्स 250 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स (एक्यूआई) 252 रहा, जो खराब श्रेणी में है। आइक्यूएयर ने भी सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 252 बताया। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 200 से कम मध्यम श्रेणी में था।
दोपहर में भी ऊनी कपड़े पहने नजर आए लोग।
चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठंड से ठिठुरे लोग
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शीतलहर का सीतम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं अधिकतम तापमान बीते दिन की तरह की 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 34 अंक की गिरावट आने से प्रदूषण से लोगों को राहत मिली है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले का एक्यूआइ 103 दर्ज किया गया। आइक्यू एयर के अनुसार 150 दर्ज किया गया। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसमें तीन डिग्री की गिरावट आने व हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से लोग सुबह से ही ठंड से ठिठुरने शुरू हो गए। सुबह में काम पर जाते नौकरीपेशा लोग व स्कूल जाते बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।