Weather Forecast News Update: बर्फीली हवाओं से कंपकंपी शुरू, दिल्ली में 4.1 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
Delhi Weather Forecast News Update मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोग ठंड से कांपते नजर आए। इस दौरान दिल्ली का न्यूतनतम तापमान भी गिर गया है। दिल्ली के साथ-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में मंगवलार सुबह कोहरा भी रहा।
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। Delhi Weather Forecast News Update: पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ गई है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 1930 में दिल्ली में शून्य डिग्री पारा भी जा चुका है। बर्फीले हवाओं के असर से मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोग ठंड से कांपते नजर आए। इस दौरान दिल्ली का न्यूतनतम तापमान भी गिर गया है। दिल्ली के साथ-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में मंगवलार सुबह कोहरा भी रहा।
अभी ठंड में होगा और इजाफा
वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, बर्फीली हवा चलने के कारण दिल्ली में औसत तापमान में कमी आ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 से नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस वजह से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन बर्फीली हवा चलने से ठंड महसूस हुई।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में ठंड और बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
कोहरा भी कर रहा परेशान
सोमवार सुबह राहत के बाद मंगलवार को सुबह में कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने सोमवार को ही अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया दिया था। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 17 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस तरह न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वहीं दिन में अधिकतम तापमान भी पिछले दिन के मुकाबले कम रहा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो