Move to Jagran APP

Delhi NCR Weather Forecast: शीतलहर से टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, ठंड बढ़ी; गाजियाबाद में बदला स्कूलों को समय

Delhi NCR Weather Forecast शीतलहर के इस प्रकोप से अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा गाजियाबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:05 PM (IST)
Delhi NCR Weather Forecast: शीतलहर से टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, ठंड बढ़ी; गाजियाबाद में बदला स्कूलों को समय
Delhi NCR Weather Forecast: शीतलहर से टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, ठंड बढ़ी; गाजियाबाद में बदला स्कूलों को समय

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi NCR Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी सुबह लोग ठिठुरते नजर आए। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और दफ्तर जा रहे लोगों को दिक्कत आई। वहीं, कड़ाके की ठंड के चलते जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। आदेश के मुताबिक, जिले के सभी 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9.30 से 3 बजे तक किया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ और जौनपुर में भी प्राइमरी के छात्र-छात्राओं को राहत दी गई है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर के इस प्रकोप से अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान महज 14 डिग्री और बुधवार को महज 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक सिमट सकता है। 21 और 22 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।

वहीं, इस सीजन में पहली बार पाला पड़ने के साथ ही दिसंबर में सर्दी का 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक फुहारें पड़ने का अहसास होता रहा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इधर सर्दी से ठिठुर रहे लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। मौसम का यह रुख अभी ऐसे ही बरकरार रहने की संभावना है।

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान महज 12.9 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। यह सामान्य से दस डिग्री कम है। इससे पहले 25 दिसंबर 2003 को अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। ऑलटाइम रिकॉर्ड 28 दिसंबर 1973 का है, जबकि अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद 28 दिसंबर 1997 को अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। आलम यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर महज 2.7 डिग्री सेल्सियस का रह गया। हवा में नमी का स्तर 88 से 100 फीसद दर्ज किया गया। दिनभर धूप के दीदार नहीं हुए।

स्काईमेट वेदर के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने के बाद अब उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चलने लगी हैं। दिल्ली एनसीआर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। वहीं दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में घने कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है। सोमवार को भी दिल्ली और एनसीआर में मध्यम कोहरा छाया रहा। इस साल ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों और दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में धुंध बनी हुई है। 

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.