विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM केजरीवाल ने दिल्ली शिक्षा मॉडल को लेकर थपथपाई पीठ, कहा- 'इस क्रांति में सभी टीचर्स-पेरेंट्स का योगदान है'

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 07 Apr 2023 01:19 PM (IST)

दिल्ली के सीएम केजरीवाल अक्सर मंच पर अपने शिक्षा मॉडल को लेकर जनता के बीच सरकारी की प्रशंसा करते रहते ...और पढ़ें

CM केजरीवाल ने दिल्ली शिक्षा मॉडल को लेकर थपथपाई पीठ।
CM केजरीवाल ने दिल्ली शिक्षा मॉडल को लेकर थपथपाई पीठ।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शिक्षा मॉडल को लेकर अक्सर अपनी पीठ थपथपाती रहती है। अब एक बार फिर सीएम केजरीवाल ने अपनी सरकार की शिक्षा नीति की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा- दिल्ली शिक्षा क्रांति में सभी टीचर्स और पेरेंट्स का बहुत अहम योगदान है।

'मुझे खुशी है...'

दरअसल, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, मुझे बहुत खुशी है आपको अपने स्कूल में दी जा रही शिक्षा में बहुत बदलाव महसूस हो रहा है और आप उससे खुश हैं। दिल्ली शिक्षा क्रांति में सभी टीचर्स और पेरेंट्स का बहुत अहम योगदान है। भगवान से प्रार्थना करता हूं, आपके सभी सपने पूरे करें और आप आगे चलकर देश की खूब सेवा करें।

बता दें कि ट्विटर पर दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ी छात्रा ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मैंने दिल्ली में अपनी शिक्षा की आधी अवधि अन्य सरकार के कार्यकाल में गुजारी है और आधी अवधि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के कार्यकाल में...यकीनन जो शानदार बदलाव आप सरकार द्वारा न केवल स्कूल के दृश्य में बल्कि शिक्षा में भी आया है, उसको मैंने खुद अनुभव किया है।