यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi CM Oath: सीएम आतिशी ने शपथ लेने के बाद केजरीवाल के छुए पैर, पास में मुस्कुरा रहे थे एलजी
Delhi CM Atishi अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को पार्टी ...और पढ़ें

HighLights
- नीली साड़ी पहनकर शपथ लेने पहुंचीं आतिशी।
- केजरीवाल के पैर छूकर मांगा आशीर्वाद, दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीएम आतिशी ने राजनिवास में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज ग्रहण कर ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। आतिशी आज नीली साड़ी पहनकर शपथ लेने पहुंची थीं।
पैर छूने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया है। पैर छूते समय आतिशी और अरविंद केजरीवाल की वह तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है।
पांच मंत्रियों के साथ ली शपथ
सक्सेना ने राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर शपथ लेने वालों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत के नाम शामिल हैं। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक अहलावत दिल्ली मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं। एलजी ने पूरी कैबिनेट को शुभकामनाएं दी हैं।
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री
कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। स्वतंत्र भारत में आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं।
ये लोग भी थे मौजूद
राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी के पूर्ववर्ती और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेता एवं विधायक शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- Delhi Government Portfolio: दिल्ली सरकार के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला
