विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: होली नहीं मनाएंगे सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 07 Mar 2023 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2023 12:35 PM (IST)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली आबकारी नीति केस में घोटाले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ...और पढ़ें

Delhi: होली नहीं मनाएंगे सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान
Delhi: होली नहीं मनाएंगे सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को बहादुर बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने उनके दो बहादुरों को जेल में डाल दिया है। इसके विरोध में वह होली नहीं मनाएंगे और पूरे दिन ध्यान करेंगे।

लोगों से की साथ आने की अपील

केजरीवाल ने लोगों से भी अपील की कि वे भी उनके साथ आएं और होली पर ध्यान करें। उन्होंने कहा कि आज देशभर के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। जहां गरीब अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं। आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा व्यक्ति आया जिनसे सरकारी स्कूलों की काया पलट दी और गरीबों के बच्चों को भी अमीरों के बच्चों के जैसी अच्छी शिक्षा मिलने लगी। वह व्यक्ति हैं मनीष सिसोदिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीब मजबूरी से अपना इलाज कराने जाते हैं। आज देश के सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है। आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा व्यक्ति आया, जिसने दिल्ली के अस्पतालों की दशा बदल दी है। गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक बनाकर अच्छा फ्री इलाज उपलब्ध कराया। पूरी दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया, वह व्यक्ति है सत्येंद जैन।

मैं देश की परिस्थिति को लेकर चिंतित- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि दूसरी ओर एक ऐसा व्यक्ति भी है, जिसने भारत की जनता का खून पसीने का अरबों खरबों का पैसा लूट लिया। एलआइसी और बैंकों का पैसा डुबो दिया, प्रधानमंत्री मोदी जी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को झूठे केस थोप कर जेल में डाल दिया और देश को लूटने वाले को गले लगा लिया। आज मैं बेहद चिंतित हूं, मगर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर नहीं, बल्कि इस देश की परिस्थिति को लेकर चिंतित हूं।

जेल मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के हौसले को नही तोड़ पाएगी। इसके विरोध में होली नहीं मनाएंगे और पूरे दिन ध्यान करेंगे। अगर आप लोगों को भी लगता है कि मोदी जी गलत कर रहे हैं तो होली मनाने के बाद आप भी मेरी तरह देश के लिए घ्यान करें, भगवान से प्रार्थना करें।