Move to Jagran APP

Delhi MCD Elections 2022: CM केजरीवाल ने भाजपा पर ली चुटकी, बोले- निगम चुनाव में वीडियो बनाने का काम देगी जनता

Delhi MCD Elections 2022 दिल्ली में निगम चुनाव के बीच वीडियो पर खूब राजनीति हो रही है। भाजपा अब तक सत्येंद्र जैन का एक के बाद एक चार वीडियो जारी कर चुकी है। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को वीडियो बनाने वाली कंपनी करार दिया है।

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 03:09 PM (IST)
Delhi MCD Elections 2022: CM केजरीवाल ने भाजपा पर ली चुटकी, बोले- निगम चुनाव में वीडियो बनाने का काम देगी जनता
Delhi MCD Elections 2022: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बताया वीडियो बनाने वाली कंपनी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली में निगम चुनाव को महज गिनती के दिन बच गए हैं। इधर, भाजपा आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। रविवार को भाजपा ने तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया, जिसमें कुछ लोग उनके सेल की साफ-सफाई कर रहे हैं। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी करने को लेकर पलटवार किया है।

loksabha election banner

केजरीवाल ने भाजपा को बताया वीडियो बनाने वाली कंपनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा की दिल्ली वालों को नई गारंटी- हर वार्ड में वीडियो की दुकान खोलेंगे। सीएम ने आगे कहा कि भाजपा एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। इस चुनाव में जनता उन्हें वीडियो बनाने का काम देगी और स्कूल, अस्पताल बनाने वालों को सरकार चलाने का काम देगी।

सत्येंद्र जैन के बहाने AAP पर हमलावर भाजपा

बता दें कि दिल्ली सरकार में मत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। भाजपा अबतक उनके चार वीडियो जारी कर चुकी है। एक वीडियों में जैन को एक कैदी मसाज दे रहा है, तो दूसरे वीडियों में उन्हें जेल के भीतर तरह-तरह के खाने का लुत्फ उठाते देखा जा रहा है। रविवार को सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सत्येंद्र जैन खुद तो नजर नहीं आ रहे, लेकिन कुछ जेल कर्मी उनके सेल की सफाई कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने जनसंपर्क अभियान में AAP पर बोला हमला

रविवार को दिल्ली में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने सत्येंद्र जैन की मसाज को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं ऐसी बेहतर की के तिहाड़ जेल में मसाज सेंटर खुलवा दिया और शिक्षा का स्तर ऐसा सुधारा कि रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बता दिया। इन्होंने क्लास रूम और बाथरूम निर्माण के ठेके का रेट एक कर दिया।

दिल्ली में जेपी नड्डा का AAP पर हमला, बोले- जेल में खुलवा दिया मसाज सेंटर, रेपिस्ट अब थेरिपिस्ट हो गए हैं

डेटिंग एप पर प्यार, लिव इन में तकरार और हत्या, तीन साल में श्रद्धा-आफताब की 'Love Story' का खौफनाक 'The End'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.