Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पाकिस्तानियों का प्रदर्शन गैरकानूनी, इन्हें तो जेल में होना चाहिए', CM केजरीवाल ने शरणार्थियों पर साधा निशाना

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 12:33 PM (IST)

    पाकिस्तान अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने CAA के कार्यान्वयन पर सीएम केजरीवाल के बयानों को लेकर कांग्रेस और AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और शरणार्थियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनकारियों को जेल में होना चाहिए। इनका प्रदर्शन गैरकानूनी है और ये हमारे देश में हुड़दंग कर रहे हैं।

    Hero Image
    CM केजरीवाल ने पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रदर्शन पर साधा निशाना।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदर्शन को गैरकानूनी बताया। उन्होंने लिखा- इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ की। हमारे देश का कानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। हुडदंग कर रहे हैं? 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे लिखा- CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है। बता दें, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने CAA के कार्यान्वयन पर उनके बयानों को लेकर कांग्रेस और AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

    ये भी पढ़ें- नकली कैंसर दवा रैकेट: अस्पतालों से डेटा लेकर तीन तरीके से मरीजों को बनाते थे शिकार, बिन दुकान ऐसे चल रहा था धंधा