Move to Jagran APP

पढ़िये- कैसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से छीन लिया एक बड़ा सियासी मुद्दा

बिजली बिल व स्थायी शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिल्ली सरकार व बिजली वितरण कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया था लेकिन केजरीवाल ने झटका दे दिया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 03:07 PM (IST)
पढ़िये- कैसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से छीन लिया एक बड़ा सियासी मुद्दा
पढ़िये- कैसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से छीन लिया एक बड़ा सियासी मुद्दा

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली सरकार ने भाजपा के हाथ से एक मुद्दा छीन लिया है।  दरअसल, बिजली बिल को लेकर भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार करने का संकेत दिया था। कोरोना संकट के दौर में उपभोक्ताओं से मनमाना बिजली बिल व स्थायी शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिल्ली सरकार व बिजली वितरण कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया था। जोरदार आंदोलन की तैयारी थी, लेकिन प्रदर्शन की खानापूर्ति करके नेता अपने घर बैठ गए। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को स्थायी शुल्क में राहत देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के इस कदम से भाजपाई हाथ मलते रह गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी यदि इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखती तो वह इसका श्रेय भी ले सकती थी, लेकिन यह अवसर हाथ से निकल गया है। इससे प्रदेश नेतृत्व को सबक लेना चाहिए कि सिर्फ एलान नहीं, काम करना होगा।

loksabha election banner

अब दूर होगी नाराजगी

इन दिनों दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता जिलों के प्रवास पर हैं। रोजाना एक जिले में जाकर वहां नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भविष्य की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। उनकी इस पहल से कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी दूर होगी। दरअसल, मंडल व जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद से कई स्थानों पर विरोध के स्वर भी सुनाई दे रहे हैं। कुर्सी नहीं मिलने से नाराज महरौली जिले के कई नेताओं ने पिछले दिनों प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। भेदभाव का आरोप लगाया था। इसी तरह से थोड़ी-बहुत नाराजगी अन्य जिलों में भी है। अब इन सभी को अध्यक्ष से मिलकर मन की बात करने का मौका मिल रहा है। उन्हें भविष्य में संगठन में बेहतर जिम्मेदारी का आश्वासन भी दिया जा रहा है। इस तरह से बड़े नेताओं का कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी शिकायत व राय सुनने से संगठन को मजबूती मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष बाद में जनता के सेवक पहले विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल द्वारा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर का पुतला फूंके जाने की चर्चा जोरों पर है। भाजपा के नेता इस पर टिप्पणी भी कर रहे हैं। मगर गोयल का साफ कहना है कि हम विधानसभा अध्यक्ष बाद में हैं, जनता के सेवक पहले। उनके इलाके की जनता परेशान है, लेकिन महापौर कोई काम नहीं करते। दरअसल, यहां दोनों के बीच राजनीतिक विरोधाभास भी है। गोयल शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह आम आादमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड से निर्मल जैन भाजपा से निगम पार्षद हैं। भाजपा यहां अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है, लेकिन शाहदरा में गोयल पार्टी के लिए पहले से ही मजबूती बनाए हुए हैं। अब देखना यह है कि क्या आम आदमी पार्टी नगर निगम की सत्ता पर कब्जा जाम पाएगी या नहीं।

हनुमान भक्त को बगैर मास्क वाले पुजारी ने डराया

अरविंद केजरीवाल हनुमान जी के भक्तों में शामिल हैं। जिस विधानसभा क्षेत्र से चुनकर वह मुख्यमंत्री बने हैं उसी विधानसभा क्षेत्र में कनॉट प्लेस का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर आता है। किसी भी शुभ कार्य पर वह मंदिर पहुंचते हैं। गत दिनों अपने जन्मदिन पर वह हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो कोरोना के चलते मास्क घर से ही लगा कर गए थे। वह दिल्ली के दूसरे लोगों से भी पिछले पांच माह से अपील कर रहे हैं कि मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर रखें। वह मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए आगे बढ़ ही रहे थे कि बगैर मास्क वाला उनका एक प्रशंसक पुजारी अभिवादन करने के लिए उनकी ओर लपका। मगर माहौल भांपकर उन्होंने पुजारी को वहीं रोका और दूर से ही अभिवादन स्वीकार किया। शायद वह समझ चुके थे कि बगैर मास्क वाला पुजारी का नजदीक आकर अभिवादन करना महंगा पड़ सकता है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.