आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक, CISF ने दिल्ली पुलिस को सौंपा
आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से सीआइएसएफ ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक रविवार सुबह पिस्टल लिये मेट्रो की सवारी करने जा रहा था।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 12:49 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से सीआइएसएफ(CISF) ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक रविवार सुबह पिस्टल लिये मेट्रो की सवारी करने जा रहा था। तभी वह सीआइएसएफ के हत्थे चढ़ गया। आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक का नाम विशाल चंद्र बताया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, CISF के कांस्टेबल सतबीर सिंह ने जांच के दौरान पाया कि एक यात्री बैग में पिस्टल लिए जा रहा है। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान पिस्टल दिखाई दी जिसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। पकड़ गया युवक का नाम विशाल चंद्र है जो लाजपत नगर का रहने वाला है।
पिस्टल को जब्त कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक ये पिस्टल किस मकसद से ले जा रहा है उसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें