Move to Jagran APP

Christmas 2019 मनाने की तैयारियां जोरों पर, आकर्षण का केंद्र बन रहा है केक और सेंटा क्लाज

Christmas 2019क्रिसमस में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रभु यीशु का जन्मदिन लोग केक काटकर मनाते हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 02:17 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 02:17 PM (IST)
Christmas 2019 मनाने की तैयारियां जोरों पर, आकर्षण का केंद्र बन रहा है केक और सेंटा क्लाज
Christmas 2019 मनाने की तैयारियां जोरों पर, आकर्षण का केंद्र बन रहा है केक और सेंटा क्लाज

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क।Christmas 2019: क्रिसमस में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रभु यीशु का जन्मदिन लोग केक काटकर मनाते हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में क्रिसमस को लेकर खास केक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज केक, कप केक, क्रिसमस की डिजाइन वाली पेस्ट्री और कूकीज लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा सबसे खास रेडीमेड केक है, जो सस्ते में आकर्षक डिजाइन में मिल रहा है।

loksabha election banner

बाजारों की बड़ी रौनक

बाजारों में केक की खरीदारी कर रहे लोगों ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों खास तौर पर सेंटा क्लाज, क्रिसमस ट्री वाले केक को पंसद करते हैं। इसके अलावा डोनेट चॉकलेट, अलग-अलग स्वाद से भरपूर जैली को भी बच्चे पसंद करते हैं। बाजारों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के पसंद के केक मिल रहे हैं। मांग के मुताबिक बनाए जा रहे केक क्रिसमस के अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों में मांग के मुताबिक केक उपलब्ध हैं। लोग अपनी-अपनी पसंद के केक खरीद रहे हैं। इनमें सबसे अधिक ड्राई केक, फ्रूट केक, क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज, स्टार्स बॉल्स, क्रिसमस कप केक, क्रिसमस हट केक और क्रिसमस ट्री केक की मांग है। इसके अलावा लोग कुकीज भी पसंद कर रहे हैं।

प्लम केक की भी मांग

रोहिणी के कई बाजारों में सबसे ज्यादा प्लम केक लोगों की पसंद बना हुआ है। खरीददारी कर रहे लोगों का कहना है कि इस डार्क फ्लेवर्ड केक के बिना क्रिसमस सेलिब्रेशन अधूरा है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी शॉर्ट केक, हनी स्पंज केक, चॉकलेट मग केक के अलावा फ्रूट केक भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इन केक की कीमत पांच सौ से हजार रुपये प्रति किलो तक है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमिस डे मनाया जाता है। इस दिन इसाई धर्म के लोग जश्न के साथ मनाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.