Move to Jagran APP

दिल्ली में यमुना के 'जहरीले' पानी पर चढ़ा सियासी पारा, जगह-जगह दिखाई दे रहे झाग; देखिए तस्वीरें

Yamuna river pollution सोमवार सुबह छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रत की शुरूआत हो गई। यमुना नदी में प्रदूषण के कारण बने झाग के बीच कुछ महिलाएं स्नान करते दिखाई दी। झाग के पानी के बीच महिला ने भगवान सूर्य की पूजा की।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 09:53 PM (IST)
दिल्ली में यमुना के 'जहरीले' पानी पर चढ़ा सियासी पारा, जगह-जगह दिखाई दे रहे झाग; देखिए तस्वीरें
कालिंदी कुंज घाट प्रदूषण पर लोगों की आस्था भारी दिखाई दी। विपिन कुमार

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में यमुना नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। प्रदूषण की वजह से नदी में झाग दिखाई दे रहे हैं। छठ पूजा और यमुना में प्रदूषण को लेकर सर्दी के मौसम में भी सियासी पारा काफी गर्म हो गया है। एक ओर विरोधी जहां केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वहीं, छठ व्रती प्रतिबंध के बावजूद सोमवार को यमुना में झाग के पानी से नहाते हुए दिखाई दिए।  

loksabha election banner

कालिंदी कुंज घाट प्रदूषण पर लोगों की आस्था भारी दिखाई दी। सोमवार सुबह छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रत की शुरूआत होने के साथ ही यमुना नदी में नहाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। प्रदूषण के कारण बने झाग के बीच कुछ महिलाओं ने स्नान किया और भगवान सूर्य की पूजा की।

कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में प्रदूषण के कारण बने झाग के बीच महिलाएं नंगे पांव पूजा-अर्चना की। यहां आयी महिलाओं में प्रदूषण को लेकर कोई भय नही दिखाई दिया।

यमुना की सफाई के बड़े-बड़े दावे करने वालों की यह तस्वीरें पोल खोलती नही आ रही हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बावजूद यमुना नदी का पानी कितना विषैला हो गया है। तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोई झाग को यमुना में उतरा बादल बता कर व्यंग कस रहा है तो कोई अपनी भड़ास निकाल रहा है। 

प्रदूषित यमुना पर सियासी तपिस को बढ़ाते हुए सोमवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा यमुना घाट पहुंच गए। छठ पूजा के लिए कालिंदी कुंज घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस सरकार (दिल्ली सरकार) को बर्ख़ास्त करना चाहिए।

यमुना किनारे छठ पर्व करने की मनाही का विरोध करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने सोमवार को आईटीओ छठ घाट की सफाई की।

इस अवसर पर प्रवेश वर्मा ने विरोधस्वरुप छठ करती व्रती की झांकी निकलवाई और पूजा अर्चना भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

भले ही राजधानी में प्रदूषण की स्थिति खतरनाक हो मगर इस घने स्मॉग में यमुना नदी पर हर साल की तरह प्रवासी पक्षी हज़ारों की संख्या में यमुना पर गुलाबी ठंड का आनंद लेने पहुच जाते है। सोमवार को यमुना में प्रवासी पक्षी भी अठखेलियां लेते दिखाई दिए।

यमुना में साफ-सफाई और प्रदूषण को लेकर बेशक सियासी तापमान हाई हो लेकर पक्षी तो अपने ही धुन में हैं। पक्षियों की मनमोहक तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.