Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट होने के आसार

Delhi Weather Forecast स्काईमेट वेदर के मुताबिक हवा की दिशा अब उत्तर-पश्चिमी के बजाय पूर्वी हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर भी खत्म होने को है। ऐसे में अब सर्दी फिर अपना रंग दिखाएगी।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:36 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट होने के आसार
23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सर्वाधिक ठंडा इलाका रहा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather Forecast:  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड जारी है। बृहस्पतिवार सुबह से ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध थी, लेकिन इसने ज्यादा परेशान किया। शुक्रवार को दिनभर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, हवा की दिशा अब उत्तर-पश्चिमी के बजाय पूर्वी हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर भी खत्म होने को है। ऐसे में अब सर्दी फिर अपना रंग दिखाएगी।

loksabha election banner

यहां पर बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। हालांकि इस दौरान दिन में आकाश साफ रहेगा। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। 27 से 29 नवंबर के बीच दिल्ली में भी शीत लहर चल सकती है।

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर लगातार हो रहे हिमपात के कारण दिल्ली में सुबह-शाम ठिठुरन बृहस्पतिवार को भी बरकरार रहा। हालांकि दिन के समय धूप खिलने पर थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार से एक बार फिर ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 51 से 95 फीसद रहा। 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सर्वाधिक ठंडा इलाका रहा। बता दें कि इस बार नवंबर में सर्दी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.