मदर मैरी स्कूल में 'क्रिसमस ग्रैंड्यूर' वार्षिकोत्सव का आयोजन
मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में क्रिसमस के मौके पर वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में वार्षिकोत्सव 'क्रिसमस ग्रैंड्यूर ' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (आई.पी.एस.अधिकारी पूर्व डायरेक्टर जनरल गवर्नमेंट ऑफ एन.सी.टी, दिल्ली) जे.के. शर्मा तथा श्रीमती रेनू शर्मा, अध्यक्ष बेटी व शिक्षा फाउंडेशन, दिल्ली एवं रोल बॉल एसोसिएशन उपस्थित थीं।
इस मौके पर अतिथियों का स्वागत विद्यालय संस्थापक डॉ ए.के. वालिया, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति की सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ईश्वर वंदना, अध्यात्म व भक्तिभाव के साथ दीप ज्योति प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। समारोह में बच्चों ने मौजमस्ती के साथ पर्यावरण, क्रिसमस की प्रार्थनाओं व मानवता का संदेश दिया। नन्हीं छात्राओं ने ' बैनीडिक्शन' कार्यक्रम में सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत कर मन मोह लिया।
'नमामि गंगे' कार्यक्रम मे गंगा तुम कैसे निशब्द बहती हो? को सुन्दर नृत्य नाटिका रूप में प्रस्तुत किया गया। 'स्नो वाइट इन द क्रिसमस लैंड' कार्यक्रम मे संगीतमय नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। 'क्रिसमस अराउंड द वर्ल्ड' कार्यक्रम मे क्रिसमस पूरे विश्वभर में किस हर्षोल्लास से मनाया जाता है, उसे बखूबी प्रस्तुत किया गया। 'सिम्फोनियाँ’कार्यक्रम द्वारा विद्यालय की वेस्टर्न म्यूजिक की छात्राओं ने सभी को प्रसन्नचित कर क्रिसमस की धुनों में शामिल कर दिया।
मदर मैरिज विद्यालय की भारतीय शास्त्रीय संगीत की छात्राओं ने चतुरंग कार्यक्रम द्वारा सभी को मंत्र मुग्ध किया। विद्यालय बैंड की छात्राओं ने अनुशाशन व संगीत की धुनों का सुन्दर सम्मिश्रण कर सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया। विद्यालय कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण द्वारा छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में विद्यालय द्वारा किए गए प्रयत्नों को सराहा। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में विद्यालय प्रबंधक ने सभी को धन्यवाद किया।