Tis Hazari clash: वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट का CCTV वीडियो आया सामने
तीस हजारी कोर्ट के लॉक अप में लगे सीसीटीवी में वकीलों की गुंडागर्दी कैद हो गई है। तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं।
नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तीस हजारी कोर्ट के लॉक अप में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने लॉक अप का दरवाजा खोल अंदर घुस गए और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को पकड़कर जमकर पिटाई की।
पुलिस कर्मियों को गिरा गिरा कर पीटा गया। एक पुलिस कर्मी को तो वकीलों में पिटाई करते हुए उठा लिटा और बाहर ले जाने लगे। फिर पटक दिया और बेल्ट, थप्पड़, लात घुसे से बुरी तरह पिटाई की। बेहोश हो जाने पर मरा हुआ समझ कर वकील लॉक अप के अंदर टेबल कुर्सी आदि सामान तोड़ फोड़ कर भाग गए। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने लॉक अप का गेट बंद किया।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि वकीलों ने लॉक अप का दरवाजा खोल अंदर घुस गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पकड़कर जमकर पिटाई की। pic.twitter.com/64UtQn8znP — mangalyadav (@mangalyjagran) November 3, 2019
वकील जब शांत नहीं हुए और तीसरी बार भी घुसने लगे तब एक वकील को पकड़ कर पुलिस वाले अंदर ले आए और कोने में लेकर बुरी तरह से धुना। इसके बाद बवाल और बढ़ता चला गया। पर्याप्त पुलिस बल कोर्ट आ जाने के बाद तब पुलिस कर्मियों ने पूरे कोर्ट परिसर में वकीलों को दौरा दौरा कर पीटना शुरू कर दिया। चैंबरों में घुसकर वकीलों को बाहर निकाल कर पीटा। कई चैंबर में तोड़ फोड़ किया।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि वकीलों ने लॉक अप का दरवाजा खोल अंदर घुस गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पकड़कर जमकर पिटाई की। pic.twitter.com/64UtQn8znP— mangalyadav (@mangalyjagran) November 3, 2019
पुलिस और वकीलों की बीच हिंड़क झड़प के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 186, 353, 427 और 307 के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौप दी गई है। जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे वैसे-वैसे आरोपितों के नाम एफआइआर में जोड़े जाएंगे। इस मामले में कुल चार मामले दर्ज किए गए हैं। एक महिला वकील ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। जबकि कोर्ट में तोड़फोड़ का केस अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।