CBSE Exam: 30 नवंबर से 10वीं और एक दिसंबर से होंगी 12वीं की प्रमुख विषयों की परीक्षाएं
सीबीएसई ने परीक्षा के लिए सभी विषयों को मेजर और माइनर श्रेणी में बांटा है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड ने केवल 10वीं और 12वीं के प्रमुख विषयों की ही डेटशीट जारी की है।
नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को टर्म 1 की प्रमुख विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए सभी विषयों को मेजर और माइनर श्रेणी में बांटा है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड ने केवल 10वीं और 12वीं के प्रमुख विषयों की ही डेटशीट जारी की है।
उन्होंने कहा कि हर स्कूल के माइनर विषय अलग-अलग हैं। ऐसे में माइनर विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट बोर्ड द्वारा स्कूलों को सीधे भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल जहां पर भी बोर्ड की परीक्षाएं होनी है वहां पर कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
संयम ने बताया कि 10वीं की माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और 12वीं की 16 नवंबर से शुरू होंगी। वहीं, 10वीं की प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से और 12वीं की एक दिसंबर से शुरू होंगी। इन सभी छात्रों का परिणाम भी सीबीएसई परीक्षा आयोजित कराने के बाद जल्द से जल्द जारी कर देगा।
10वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं
30 नवंबर: सामाजिक विज्ञान
2 दिसंबर: विज्ञान
3 दिसंबर : गृह विज्ञान
4 दिसंबर : गणित स्टैंडर्ड/ गणित बेसिक
8 दिसंबर: कंप्यूटर एप्लिकेशन
9 दिसंबर: हिंदी कोर्स - ए/ हिंदी कोर्स- बी
11 दिसंबर: अंग्रेजी
12वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं
1 दिसंबर: समाजशास्त्र
3 दिसंबर: अंग्रेजी कोर
6 दिसंबर: गणित
7 दिसंबर: शारीरिक शिक्षा
8 दिसंबर: बिजनेस स्टडीज
9 दिसंबर: भूगोल
10 दिंसबर : भौतिकी
11 दिसंबर: मनोविज्ञान
13 दिसंबर: अकाउंटेंसी
14 दिसंबर: रसायन विज्ञान
15 दिसंबर: अर्थशास्त्र
16 दिसंबर: हिंदी कोर/ हिंदी इलेक्टिव
17 दिसंबर: राजनीति विज्ञान
18 दिसंबर: जीव विज्ञान
20 दिसंबर: इतिहास
21 दिसंबर: इंफार्मेटिक्स प्रैक./ कंप्यूटर साइंस
22 दिसंबर: गृह विज्ञान
परीक्षा की खास बातें
- सभी पेपर बहुविकल्पीय होंगे
- 90 मिनट का समय दिया जाएगा
- प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
- बोर्ड टर्म 1 के परीक्षा परिणाम में केवल कुल प्राप्त अंक ही बताएगा। इस परिणाम की मार्कशीट में किसी भी छात्र को कि अंक आने पर बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट लिख कर नहीं आएगा।
- पाठ्यक्रम से केवल 50 फीसद सवाल ही पूछे जाएंगे।