Move to Jagran APP

CBSE 10th Exam: छात्रों ने कहा- आसान था सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र

सभी सवाल एनसीईआरटी से थे। पेपर में कुल 13 सवाल पूछे गए थे। हालांकि इसमें आंतरिक विकल्प भी दिया था। इसमें दो सवाल केस स्टडी और एक मैप का था। केस स्टडी का सवाल कुल चार-चार अंकों का था।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 06:59 PM (IST)
CBSE 10th Exam: छात्रों ने कहा- आसान था सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र
परीक्षा देकर निकले छात्र बहुत खुश नजर आ रहे थे।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को देशभर में 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की। परीक्षा कुल दो घंटे की थी जो सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। प्रश्न पत्र कुल 40 अंकों का था। केजी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन मेहता विद्यालय से परीक्षा देकर निकले छात्र बहुत खुश नजर आ रहे थे। छात्रों ने कहा कि प्रश्न पत्र बाकी पेपरों की अपेक्षा काफी आसान था। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र में उनसे सीधे-सीधे सवाल पूछे गए थे।

loksabha election banner

एनसीईआरटी से थे सारे प्रश्न

सभी सवाल एनसीईआरटी से थे। पेपर में कुल 13 सवाल पूछे गए थे। हालांकि, इसमें आंतरिक विकल्प भी दिया था। इसमें दो सवाल केस स्टडी और एक मैप का था। केस स्टडी का सवाल कुल चार-चार अंकों का था। वहीं, मैप का सवाल कुल तीन अंकों का था। मैप के सवाल इतिहास और भूगोल से संबंधित थे।

प्रश्न पत्र टर्म 1 की परीक्षा से था आसान

इसमें छात्रों को प्रमुख समुद्री बंदरगाह चिन्हित करने और दांडी मार्च से संबंधित सवाल पूछे गए थे। छात्रों ने कहा कि प्रश्न पत्र टर्म 1 की परीक्षा से भी आसान था। उनके मुताबिक अगर किसी ने एनसीईआरटी से ज्यादा नहीं पढ़ाई की होगी तो वो भी प्रश्नों के उत्तर बना कर लिख सकता था। क्योंकि प्रश्न पत्र में सवाल एकदम सीधे और स्पष्ट पूछे गए थे।

क्या कहते हैं छात्र

प्रश्न पत्र बहुत आसान था। लेकिन, इसमें राजनीतिक दलों के उदय से संबंधित प्रश्न ने थोड़ा उलझा दिया था। सभी आसान मुझे मैप और केस स्टडी के सवाल लगे। मुझे 39 से अधिक अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।

आर्यन, छात्र, कक्षा 10

पेपर में सवाल एकदम सीधे पूछे गए थे। एनसीईआरटी से परीक्षा की तैयारी की थी तो उसका बहुत फायदा मिला है। मुझे इस परीक्षा में 35 से अधिक अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।

राघव, छात्र, कक्षा 10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.