दिल्ली के फिर दिखा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने चार लोगों को कुचला; एक की मौत
दिल्ली के गुलाबी बाग में अनियंत्रित कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई। तीनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले मेें दिल्ली के गुलाबी बाग में अनियंत्रित कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई। तीनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले नवंबर, 2018 में पंजाबी बाग में देर रात नशे और तेज रफ्तार के कहर ने एक महिला की जान ले ली थी। मृतका की पहचान 38 वर्षीय पूनम सरदाना के रूप में हुई थी, जबकि उसकी 13 साल की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
दरअसल, पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर नशे में धुत एक युवती की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ जा रही एसयूवी से भिड़ गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी छात्रा शिवानी मलिक को गिरफ्तार कर लिया था, जो गाजियाबाद की रहने वाली था।
आरोपी छात्रा बोली, नशे में हो जाती है ऐसी घटना
आरोपी शिवानी के पिता दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर थे, जिनकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मगर शिवानी के परिवार की पुलिस महकमे में अच्छी जान पहचान है, जिसके चलते पकड़े जाने पर वह पीड़ित परिवार को ही धमकाने लगी। शिवानी ने पीड़ित परिवार से कहा कि क्या हुआ। नशे मेंं ऐसे हादसे हो जाते हैं।