विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GRAP-3 Restrictions: दिल्ली में हटाई गईं ग्रेप-3 की पाबंदियां, हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद फैसला

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 28 Nov 2023 06:12 PM (IST)

सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से लोगों को बड़ी राहत दिलाई है। बारिश के बाद ...और पढ़ें

हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद हटाई गई ग्रेप-3 की पाबंदिया
हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद हटाई गई ग्रेप-3 की पाबंदिया

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से लोगों को बड़ी राहत दिलाई है। बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिला। महज 10 घंटे के भीतर दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में 100 अंकों की कमी दर्ज की गई है।

प्रदूषण के स्तर में गिरावट और हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार होने के बाद हवा गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप तीन की पाबंदियां हटा दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्षा के बाद दिल्ली में बुधवार से ठंड बढ़ेगी और तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi AQI Today: एक घंटे की बारिश ने धो दिया महीने भर का प्रदूषण, चैन की सांस के बाद ठंड ने बढ़ाई टेंशन