Move to Jagran APP

दिल्ली में नगर निगम के पांच वार्डो के जल्द होंगे उपचुनाव, मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने के निर्देश

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के रोहिणी-सी शालीमार बाग उत्तरी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी व चौहान बांगर वार्ड की सीट लंबे समय से खाली है। इसमें चार वार्ड की सीट दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई थी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 04:19 PM (IST)
दिल्ली में नगर निगम के पांच वार्डो के जल्द होंगे उपचुनाव, मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने के निर्देश
शालीमार बाग वार्ड की सीट दो साल से खाली है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के खाली पड़े पांच वार्डो में जल्द उपचुनाव होंगे। इसके मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग ने पांचों वार्ड के निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने और विधानसभा की मतदाता सूची के आधार पर पांचों वार्ड की मतदाता सूची के प्रकाश करने का निर्देश दिया है। मतदान केंद्रों व मतदाता सूची को लेकर यदि कोई आपत्ति व सुझाव हो तो संबंधित वार्ड के लोग व राजनीतिक दल निर्वाचन अधिकारी को 27 जनवरी तक निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा सकते हैं।

loksabha election banner

दरअसल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के रोहिणी-सी, शालीमार बाग उत्तरी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी व चौहान बांगर वार्ड की सीट लंबे समय से खाली है। इसमें चार वार्ड की सीट दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई थी, जबकि शालीमार बाग वार्ड की सीट दो साल से खाली है।

आदेश गुप्ता बताएं निगमों का बकाया लाने की कोशिश क्यों नहीं की: आप

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता वर्तमान में डीडीए के सदस्य भी हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा शासित नगर निगमों का बकाया दो हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार के अधीन आने वाले डीडीए से लाने की कोशिश नहीं की।

भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाले डीडीए पर उत्तरी नगर निगम और दक्षिणी नगर निगम का दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। आप ने पूर्वी नगर निगम से भी डीडीए पर बकाया राशि की जानकारी मांगी है, लेकिन अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। भारद्वाज ने कहा कि आप, आदेश गुप्ता से जानना चाहती है कि उन्होंने अभी तक निगम का बकाया लाने की कोशिश क्यों नहीं की? भारद्वाज ने कहा कि गुप्ता जब से भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष बने हैं, तभी से उनके पास एक ही लाइन है कि केजरीवाल हमें हजारों करोड़ रुपये दे दीजिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.