चांदनी चौक की मेन रोड पर अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन, कारोबारी परेशान
Chandni Chowk Businessmen चांदनी चौक की मेन रोड पर अब सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक मोटर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। चांदनी चौक में दो लाख से अधिक कारोबारी प्रतिष्ठान है। जिनका कारोबार अंतरराज्यीय के साथ अंतरराष्ट्रीय है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Chandni Chowk Businessmen: चांदनी चौक में नए नियम के बाद अब सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक मोटर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। चांदनी चौक में दो लाख से अधिक कारोबारी प्रतिष्ठान है। जिनका कारोबार अंतरराज्यीय के साथ अंतरराष्ट्रीय है। इसके चलते दिनभर माल की ढुलाई और उतराई का काम होता है। व्यापारियों की चिंता है कि वाहनों पर प्रतिबंध लगने के बाद अब आगे क्या होगा।
दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्रीभगवान बंसल ने कहा कि ¨चता की बात यह कि चांदनी चौक के पुनर्विकास परियोजना में इस चिंताओं को समझा नहीं गया। चांदनी चौक में अकेले 27 हजार कपड़े की दुकानें है। हम इस चिंता को पहले दिन से शासन-प्रशासन के सामने उठाते रहे हैं। तीन स्थानों पर लोडिंग-अनलोडिंग के लिए स्थान देने का आश्वासन हुआ था, लेकिन अभी तक वह स्थान नहीं मिला है। दिक्कत यह है कि अगर नील कटरा से कूचा नटवा कपड़े का गट्ठर लेकर जाना हो तो कैसे जाएगा। इसी तरह पार्किंग की समस्या विकराल स्थिति में है। अकेले चांदनी चौक में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन आते हैं। उनके पार्किंग के स्थल सीमित हैं। इनके बारे में भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर हम चुप बैठने वाले नहीं है। आगे भी उठाएंगे। जल्द ही व्यापारियों की बैठक कर इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
निवासी भी परेशान वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से
स्थानीय लोगों के साथ आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग भी ¨चतित है। क्योंकि उन्हें कहीं जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। वह अपने वाहनों को अपने घर तक नहीं ला पाएंगे। लाल कुंआ निवासी मो नफीस ने कहा कि उन्हें लालकिला जाना हो तो वह चांदनी चौक होकर जाते थे। अब उन्हें पुरानी दिल्ली होते हुए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। नई सड़क निवासी प्रवीण कश्यप ने कहा कि चिंता कि बात यह कि वह जो वाहन लेकर कामकाज या नौकरी पर जाते हैं। वे रात्रि नौ बजे के बाद ही चांदनी चौक में प्रवेश कर पाएंगे। या उन्हें कोई वैकल्पिक रास्ता तलाशना होगा।