Move to Jagran APP

UP: प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध, गाजियाबाद में रोड शो के दौरान अचानक धमाके से हड़कंप

गाजियाबाद सीट से कांग्रेस (Congress Party) की उम्मीदवार डॉली शर्मा के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया। उन्होंने इसकी शुरुआत घंटाघर से की।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 07:28 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 09:41 PM (IST)
UP: प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध, गाजियाबाद में रोड शो के दौरान अचानक धमाके से हड़कंप
UP: प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध, गाजियाबाद में रोड शो के दौरान अचानक धमाके से हड़कंप

गाजियाबाद, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर गाजियाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में शुक्रवार शाम  को प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध लग गई।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंधमारी करते हुए गाड़ी के ठीक बगल में एक शख्स ने अचानक आतिशबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पटाखों के चलते धमाके भी हुए।  इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक आरोपित फरार हो गया।

इस घटना को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर वह शख्स इतनी ज्यादा मात्रा में पटाखे के लेकर कैसे पहुंच गया?

यहां पर बता दें कि प्रियंका गांधी को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई है और जिसके कारण उनको जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा दी जाती है। ऐसे में इस तरह की हरकत यूपी पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़ा कर रही है।

गौरतलब है कि गांधी परिवार से संबंध रखने वाली प्रियंका गांधी शुरू से ही एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है। पीएम समेत देश में चुनिदा हस्तियों को ही एसपीजी सुरक्षा प्रदान की जाती है। लोगों को यह जानकर ताज्जुब होगा कि देश के प्रधानमंत्री को भी यही सुरक्षा दी जाती है। जाहिर है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।

यह भी जानें

  • प्रियंका गांधी फोर्ड और जगुआर जैसे कारों से चलती है।
  • चुनावी रैलियों के दौरान वह टाटा सफारी का उपयोग करती हैं।
  • गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा दी गई है इसलिए वह ऐसे समय में टाटा साफरी में सफर करती है।
  • प्रियंका गांधी की गाड़ी का दरवाजा खोलने और बंद करने के लिए कमांडो भी रहते हैं।
  • प्रियंका गांधी की कार के साथ दो जैमर लगी गाडियां भी चलती हैं, जिसमें दो एंटीना लगे होते हैं।
  • इन एंटीनों की खास बात यह है कि यह दोनों तरह 100 मीटर की दुरी तक रखे विस्फोटक को खोज सकते हैं।
  •  
  • बता दें कि एसपीजी कमांडो खास तरह के जूते पहनते हैं जो किसी भी तरह की जमीन पर नहीं फिसलते हैं।
  • इसके साथ ही वह हमेशा काला चश्मा पहने रहते है जिससे वह सभी पर नजर रखते हैं और किसी को यह पता नहीं चलता है कि वह किसे देख रहे है और किस ओर देख रहे हैं।

इसलिए मिलती है गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा
यहां पर यह बताना जरूरी है कि एसपीजी की स्थापना जून, 1988 में की गई थी। इस कड़ी में एसपीजी की पहली सुरक्षा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई थी, लेकिन उनकी पर्सनल सिक्योरिटी ने एसपीजी को राजीव को कवर नही करने दिया था। यही वजह है कि इसी के चलते लिट्टे द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हालात ऐसे बने कि एसपीजी की सुरक्षा पीएम और गांधी परिवार के लिए अनिवार्य कर दी गई.

इससे पहले शुक्रवार को गाजियाबाद सीट से कांग्रेस (Congress Party) की उम्मीदवार डॉली शर्मा के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया। उन्होंने इसकी शुरुआत घंटाघर से की। उनके कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद वह रमते राम रोड की ओर निकलेंगी। कड़ी धूप के बाद भी प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ जुटी। इस दौरान उन्होंने यहां पर जुटी भीड़ से कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सोच समझकर वोट दें।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर धूम आए हैं। जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाए। चीन गए वहां गले लगे, लेकिन वाराणसी में आप उन्हें किसी गरीब परिवार से गले लगते देखा है?

यहां पर बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से डॉली शर्मा दिल्ली से सटी यूपी की गाजियाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले मेयर के चुनाव में डॉली शर्मा को 120,000 वोट मिले थे और वह भाजपा उम्मीदवार आशा शर्मा के मुकाबले दूसरे स्थान पर रही थीं। उनके पिता नरेंद्र भारद्वाज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं और उनके दादा भी कांग्रेसी रहे हैं। यहां पर बता दें कि गाजियाबाद के साथ गौतमबुद्धनगर सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होना है।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.