यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: बहन के साथ कहासुनी भाई को गुजरा नागवार, साले ने चाकू से किया जीजा पर वार
दिल्ली के सागरपुर थाना इलाके में साले ने अपनी बहन के साथ हुए विवाद के बाद अपने जीजा पर चाकू ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के सागरपुर में साले ने जीजा पर किया चाकू से हमला
- बहन के साथ कहासुनी के बाद से नाराज था राजा
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बहन के साथ हुई कहासुनी के बाद सागरपुर थाना इलाके में साले ने जीजा की गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल की पहचान पश्चिम सागरपुर के विक्की के रूप में हुई है। सागरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान पोशंगीपुर के राजा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
दोनों के बीच हुई थी बहस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सागरपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि साले ने जीजा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया है। जांच के दौरान पता लगा कि बृहस्पतिवार दोपहर को विक्की की अपनी पत्नी सोनी के साथ कहासुनी हुई थी। विक्की ने इस मामले की जानकारी अपने साले को दी। इसके बाद राजा विक्की के घर आया तो दोनों के बीच में बहस हो गई।
विक्की की गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला
यह बहस इतनी बढ़ी कि राजा ने जेब से चाकू निकाला और विक्की की गर्दन और हाथ पर हमला कर दिया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सागरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित राजा को पकड़ लिया।
