सीएम योगी आदित्यनाथ का ब्रजघाट दौरा, गंगा घाट पर सफाई अभियान का करेंगे निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को ब्रजघाट में होंगे। योगी का दौरा 2.40 घंटे का होगा।
नई दिल्ली [जेएनएन]। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ब्रजघाट में होंगे। योगी का दौरा 2.40 घंटे का होगा। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री राजाजी पार्क में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय आलमगीरपुर में बच्चों के बीच ड्रेस, बस्ता व पुस्तकें वितरित करेंगे।
ब्रजघाट गेस्ट हाउस में पौधारोपण करेंगे और जनप्रतिनिधियों व किसान प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करेंगे। गंगा घाट पर सफाई अभियान का निरीक्षण, पौधरोपण व हरिद्वार की तर्ज पर ब्रजघाट को विकसित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद 1.40 बजे लखनऊ लौट जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बढ़ सकती हैं 'आप' की मुश्किलें, लोकायुक्त अदालत में सबूत देंगे कपिल मिश्रा
यह भी पढ़ें: प्रदूषण के मामले में नंबर वन गाजियाबाद, चौथे नंबर पर दिल्ली, देखें टॉप 10 लिस्ट