नई दिल्ली [पुष्पेंद्र कुमार]। कोरोना का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर खिलाड़ियों के खेल उनकी सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। पिछले वर्ष भी खिलाड़ियों ने घर में रहकर खुद को किसी तरह फिट रखने का प्रयास किया था। अब ठीक उसी तरह खिलाड़ी लाकडाउन में खुद को फिट रखने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक मयूर विहार फेज-तीन निवासी बाक्सर उर्वशी सिंह। वह अपनी मेहनत के दम पर विश्व स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में ट्राफी भी जीत चुकी है।
उर्वशी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हैं खेल परिसर बंद है। इसके अलावा सभी मैदानों पर भी खिलाड़ियों की प्रवेश पर सरकार ने रोक लगा दी है। लाकडाउन से पहले आमतौर पर वह नियमित रूप से अपने मैदान में कोच की देखरेख में अभ्यास करती थी, लेकिन रोक लगने के बाद वह खुद को फिट रखने व अपने खेल में बने रहने के लिए घर व घर के आसपास सड़क पर ही अभ्यास कर रही है।
लाकडाउन के चलते करीब एक महीने से कोच रोशन से फोन के माध्यम से संपर्क में है और फोन पर मिले निर्देश के अनुसार घर में रहकर ही अपना अभ्यास कर रही हैं।

सुबह रोजाना सड़क पर दौड़ लगाती है और बाद में घर पर आने पर बाक्सिंग से जुड़ी हर टेकनिकस का अभ्यास करती है। अपने खेल के आगे वह किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देना चाहती है इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही है।

अब बस दोबारा से खेल मैदान खुलने के इंतजार में हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की यह दूसरी लहर काफी खतरनाक है। संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क जरूर लगाए और शारीरिक दूरी का पालन करे। जितना लोग सतर्क रहेंगे उतना ही महामारी से बचे रहेंगे। बता दें कि उर्वशी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।







न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a