Move to Jagran APP

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर एक महिला को बना दिया कॉल गर्ल, 9 लोगों ने किया दुष्कर्म

पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने पीड़िता को घरों में काम दिलवाने के बहाने पहले एक प्रापर्टी डीलर के पास भेजा। डीलर ने दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपित महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया।

By Edited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 02:39 PM (IST)
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर एक महिला को बना दिया कॉल गर्ल, 9 लोगों ने किया दुष्कर्म
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर एक महिला को बना दिया कॉल गर्ल, 9 लोगों ने किया दुष्कर्म

नई दिल्ली, जेएनएन। गीता कॉलोनी इलाके में घरों में काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला को देह व्यापार में झोंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने पीड़िता को घरों में काम दिलवाने के बहाने पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के पास भेजा, जहां उसने दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपित महिला ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर भेजना शुरू कर दिया। पीड़िता के साथ छह दिनों में नौ लोगों ने दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

पुलिस ने इस मामले में आरोपित महिला गीता और प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी 28 वर्षीय पीड़िता पति और दो बच्चों के साथ झील-खुरंजा इलाके में रहती हैं। पिछले साल सी¨लग के कारण फैक्ट्री बंद होने से उनके पति का काम बंद हो गया था। ऐसे में पीड़िता काम की तलाश में थी। पड़ोस में रहने वाली गीता ने घरों में खाना बनाने का काम दिलाने का झांसा दिया। 21 अक्टूबर 2018 को खाना बनाने का काम दिलाने का झांसा देकर वह पीड़िता को प्रदीप के घर लेकर गई थी। यहां प्रदीप ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान महिला ने उनका वीडियो भी बना लिया। महिला की तबीयत खराब होने पर आरोपित उन्हें लोकनायक अस्पताल में लेकर गई।

पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में भी दो लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 24 अक्टूबर को आरोपित उन्हें रानी गार्डन में रहने वाली महिला के घर लेकर गई। यहां तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। फिर दो दिन बाद पीड़िता के साथ गीता कॉलोनी के ब्लॉक-7 में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक, गीता ने बाद में उन्हें अपने एक किरायेदार के हवाले कर दिया, जहां से वह भाग निकली। वीडियो और जान से मारने की धमकी मिलने के कारण पीड़िता दो महीने तक चुपचाप रही। इसके बाद दिसंबर में पति को इसकी जानकारी दी। बाद में एक एनजीओ की मदद से मामला दिल्ली महिला आयोग के पास पहुंच गया।

तीन फरवरी को गीता कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि गीता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.