Move to Jagran APP

Delhi Politics: रामलीला मैदान में भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

Delhi Politics निगम के वार्ड परिसीमन के लिए गठित समिति द्वारा ड्राफ्ट जारी करने के बाद राजनीतिक पार्टियां व अन्य लोगों ने इसे लेकर अपनी आपत्ति व सुझाव दर्ज करा दिए हैं। इसका अध्ययन कर समिति वार्ड परिसीमन की घोषणा करेगा।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar ChauhanPublished: Thu, 06 Oct 2022 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 05:08 PM (IST)
Delhi Politics: रामलीला मैदान में भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित
Delhi Politics: पार्टी को उम्मीद है राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ चुनावी तैयारी में जुटेंगे।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। एकीकृत नगर निगम चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसे लेकर राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा एक बार फिर से निगम की सत्ता हासिल करने की कोशिश में है। इसके लिए बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चुनावी बिगुल भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के साथ फूंका जाएगा। 16 अक्टूबर को रामलीला मैदान में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं (पंच परमेश्वर) का सम्मेलन होगा जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

prime article banner

इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम के वार्ड परिसीमन के लिए गठित समिति द्वारा ड्राफ्ट जारी करने के बाद राजनीतिक पार्टियां व अन्य लोगों ने इसे लेकर अपनी आपत्ति व सुझाव दर्ज करा दिए हैं। इसका अध्ययन कर समिति वार्ड परिसीमन की घोषणा करेगा। भाजपा के रणनीतिकार यह मानकर चल रहे हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह तक निगम चुनाव की घोषणा हो सकती है और इसी के अनुरूप तैयारी की जा रही है।

पार्टी के सामने चौथी बार निगम की सत्ता हासिल करने की चुनौती है।भाजपा नेताओं का कहना है कि बूथ प्रबंधन के काम में तेजी लाई गई है। प्रत्येक बूथ पर जरूरत के अनुसार पांच से दस समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा बूथ हैं। पांच कार्यकर्ताओं के हिसाब से दिल्ली में लगभग 70 हजार बूथ कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है। 16 अक्टूबर को रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में सभी बूथ कार्यकर्ता शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्ग दर्शन प्राप्त करेंगे।

पार्टी को उम्मीद है राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ चुनावी तैयारी में जुटेंगे। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले को बूथ स्तर तक संवाद करने को कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष व विधायकों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय की है।

प्रत्येक मंडल अध्यक्ष बूथ प्रमुखों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की जानकारी देंगे। सम्मेलन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाएगा। वर्ष 2012 के निगम चुनाव से पहले भी रामलीला मैदान में बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ था जिसे तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, निगरानी के लिए 12 सरकारी विभागों की 586 टीमें गठित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.