Move to Jagran APP

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने सड़क पर निकले कार्यकर्ता, पूर्वांचल के वोटरों पर खास नजर

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के प्रचार के साथ लोगों के बीच जा रही है। वहीं, हताश विपक्षी दल जनता को धर्म एवं जाति के नाम पर भड़का रहे हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 06:06 PM (IST)
मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने सड़क पर निकले कार्यकर्ता, पूर्वांचल के वोटरों पर खास नजर
मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने सड़क पर निकले कार्यकर्ता, पूर्वांचल के वोटरों पर खास नजर

नई दिल्ली [जेएनएन]। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की मोर्चाबंदी को जवाब देने के लिए भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और पूर्वांचल मोर्चा ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत कार्यकर्ता एक सप्ताह तक दोपहिया वाहनों से दिल्ली की सड़कों पर निकलेंगे। विशेष अभियान की इस कड़ी में रविवार को दिल्ली देहात एवं बुद्धिजीवी वर्गों के बीच भी संपर्क कार्यक्रम हुए। 

loksabha election banner

लोगों के बीच जा रही भाजपा 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं को रवाना कर इस मुहिम की शुरुआत की। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के प्रचार के साथ लोगों के बीच जा रही है। वहीं, हताश विपक्षी दल जनता को धर्म एवं जाति के नाम पर भड़का रहे हैं। 

भाजपा की तैयारी 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समर्थन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी यमुना विहार स्थित संपर्क कार्यालय में पहुंचे उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और इस मौके पर कान की मशीन और चश्मे का वितरण किया।

पूर्वांचलियों की आबादी वाले इलाके पर विशेष ध्यान

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा है कि 11 जून तक प्रतिदिन कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से दोपहिया वाहन रैली निकालेंगे। भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि रविवार को महरौली जिले में और उसके बाद अन्य सभी जिलों में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा है कि सातों संसदीय क्षेत्रों में दोपहिया रैली निकाली जाएगी। पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता अनधिकृत कॉलोनियों एवं पूर्वांचलियों की आबादी वाले इलाके पर विशेष ध्यान देंगे। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने 'आप' को दिखाया आईना, नेता बोले- केजरीवाल पर नहीं किया जा सकता है विश्वास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.