Move to Jagran APP

अंत्योदय के बहाने BJP जन-जन तक बनाएगी अपनी पैठ, मस्जिदों में भी तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के बहाने जन-जन तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दिया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 11:57 AM (IST)
अंत्योदय के बहाने BJP जन-जन तक बनाएगी अपनी पैठ, मस्जिदों में भी तैयारी
अंत्योदय के बहाने BJP जन-जन तक बनाएगी अपनी पैठ, मस्जिदों में भी तैयारी

नई दिल्ली [ संतोष कुमार सिंह ] । 2019 के लोकसभा चुनाव में भले अभी लंबा वक्‍त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के बहाने जन-जन तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दिया है। पार्टी ने इसका रोडमैप भी तैयार कर लिया है। ऐसा करके भाजपा ने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी इस बार केवल हिंदू चेहरा बनकर चुनाव में नहीं उतरेगी। यह वजह है कि पार्टी ने मस्जिदों को भी अपने अभियान का हिस्‍सा बनाया है।

loksabha election banner

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन की जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को पूरे दिन अभियान चलाएंगे। धार्मिक स्थलों के बाहर भी यह अभियान चलेगा।

इस दौरान दिल्लीवासियों  को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए गरीबों व वंचितों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश के प्रति उनके योगदान, उनका अंत्योदय का सिद्धांत की जानकारी देने के लिए भाजपा ने विस्तारक योजना भी शुरू की है।

इसके तहत हाल ही में एक पखवाड़े का विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें लगभग नौ हजार अल्पकालिक विस्तारक घर-घर गए थे। छह महीने और एक वर्ष के लिए पूर्णकालिक विस्तारक भी बनाए गए हैं।

अब इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के सभी सातों मोर्चों के कार्यकर्ता अभियान चलाएंगे।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थलों पर जाकर दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित साहित्य की जानकारी देने के साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।

वाहनों पर स्टीकर भी लगाए जाएंगे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मेट्रो स्टेशनों के बाहर, युवा मोर्चा मॉल व शिक्षण संस्थानों में, किसान मोर्चा मंडियों व गांवों के चौपालों पर, पूर्वांचल मोर्चा अनधिकृत कॉलोनियों व झुग्गी बस्तियों में, अनुसूचित जाति मोर्चा झुग्गी बस्तियों में, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा डेयरी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर यह अभियान चलाएंगे।

चार बजे तक सभी कार्यकर्ता अपने लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थानों पर रहकर लोगों से मिलेंगे। जबकि शाम चार से पांच बजे तक सभी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों के बाहर पहुंचेंगे। मंगलवार को शाम के समय मंदिरों में भीड़ रहती है।

इसलिए यह कार्यक्रम बनाया गया है जिससे कि मंदिरों में आने वालों को अपनी बात बताई जा सके। इस दौरान लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की भी अपील की जाएगी।

इस बारे में दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के निर्देशन में तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले दिनों सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर चलेगा।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.