Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर रविवार को भाजपा कार्यकर्ता किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि चंदगी राम अखाड़ा से रोष जताते हुए प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Sun, 20 Mar 2022 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2022 10:32 AM (IST)
मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन
प्रदर्शन में पालम 360 खाप महापंचायत के नेता और किसान भी शामिल होंगे।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। किसानों के मुद्दों को उठाकर भाजपा दिल्ली देहात में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर पिछले एक माह से ज्यादा समय से मुख्यमंत्री आवास के नजदीक धरना दे रहे हैं। रविवार को किसानों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

इसे सफल बनाने के लिए कई दिन से पार्टी के नेता गांवों में जाकर बैठक कर रहे हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि चंदगी राम अखाड़ा से रोष जताते हुए प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे। प्रदर्शन में पालम 360 खाप महापंचायत के नेता और किसान भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे किसानों से मिलने न तो मुख्यमंत्री आए और न ही उनका कोई प्रतिनिधि। उनका धैर्य अब जवाब देने लगा है इसलिए प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी आदि नेता शामिल होंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.