Move to Jagran APP

Delhi Mayor Election 2020: तीनों नगर निगमों के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

दक्षिणी दिल्ली पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए पर्चा दाखिल करने का बुधवार को आखिरी दिन है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 04:54 PM (IST)
Delhi Mayor Election 2020: तीनों नगर निगमों के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Delhi Mayor Election 2020: तीनों नगर निगमों के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली, निहाल सिंह/सुधीर कुमार। Delhi Mayor Election 2020: सिविक सेंटर मे उत्तरी दिल्ली निगम के लिए महापौर और उपमहापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार जेपी और रितु गोयल ने नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, दक्षिणी दिल्ली में महापौर पद की उम्मीदवार अनामिका सिंह ने भी नामांकन कर दिया। उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम से महापौर के लिए भाजपा उम्मीदवार निर्मल जैन ने पर्चा दाखिल कर दिया है। 

loksabha election banner

इससे पहले बुधवार को दिल्ली की तीनों नगर निगमों में महापौर और उप महापौर के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। इसके साथ ही जोन के लिए नामों की भी सूची जारी कर दी गई । वहीं, अध्यक्ष स्थायी समिति, उपाध्यक्ष अध्यक्ष स्थायी समिति और नेता सदन के नामों की भी घोषणा की गई है।

उत्तरी दिल्ली के लिए जय प्रकाश को महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि उप महापौर के लिए रितु गोयल का नाम तय किया गया है। जबकि अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए छैल बिहारी गोस्वामी का नाम तय किया गया है। उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए विजेंद्र यादव का नाम फाइनल किया गया है। नेता सदन के लिए योगेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है।

इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए अनामिका मिथलेश को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि सुभाष भड़ाना डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, अध्यक्ष स्थायी समिति राजदत्त गहलोत, उपाध्यक्ष स्थायी समिति तुलसी जोशी और नेता सदन के लिए नरेंद्र चावला के नाम पर महुर लगाई गई है।

वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए महापौर के लिए भाजपा ने निर्मल जैन को उम्मीदवार बनाया है। जबकि हरि प्रकाश बहादुर डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार बनाए गए हैं।  वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए अध्यक्ष स्थायी समिति सतपाल सिंह, उपाध्यक्ष स्थायी समिति दीपक मल्होत्रा और नेता सदन के लिए प्रवेश वर्मा का नाम तय किया गया है। भावना मलिक शाहदरा साउथ जोन की चेयरपर्सन बनेंगी। के के अग्रवाल शाहदरा नार्थ जोन के चेयरमैन बनेंगे।

अगर मतदान कराने की नौबत आती है तो तीनों नगर निगमों में महापौर और उप महापौर के लिए  चुनाव 24 जून को होगा। नामांकन की बुधवार यानी आज आखिरी तारीख है। मिली जानकारी के मुताबिक, महापौर और उप महापौर के लिए चुनाव निर्विरोध हो सकता है। क्योंकि निगम में भाजपा का बहुमत है। 

हर साल बदल जाते हैं महापौर व उप महापौर

चयन का आधार पार्षदों का गुप्त मतदान बना या बड़े नेताओं की चली, यह भी पता चल जाएगा। हालांकि पार्टी ने पार्षदों के साथ-साथ भाजपा के विधायकों, जिलाध्यक्षों और सांसदों से भी रायशुमारी कर ली और उनकी तरफ से भी प्राथमिकता सूची के नाम ले लिए गए हैं। अब गुप्त मतदान में इनका मत भी जुड़ेगा। यहां यह गौरतलब है कि दिल्ली में हर वित्तीय वर्ष में महापौर बदल जाते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से लगातार चुनाव टल रहा था।

नियमानुसार महापौर का चयन तो पार्षद मिलकर करते हैं। लेकिन इसके लिए कौन प्रत्याशी होगा इसे सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेता तय करते हैं। चूंकि भाजपा निगम में सत्ता में हैं जिससे उसका जो भी प्रत्याशी होगा उसका महापौर बनना तय है हालांकि औपचारिक रूप से महापौर का चयन 24 जून को सदन की बैठक में किया जाएगा। इस बार भाजपा ने महापौर चयन के लिए लीक से हटकर प्रणाली अपनाई। गत शनिवार को दो पर्यवेक्षक बनाए गए जिन्होंने डेढ़ से दो घंटे में भाजपा के सभी पार्षदों को फोन कर उनसे तीन नाम ले लिए।

ये भी पढ़ेंः  मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भाजपा पार्षद ने छोड़ी पार्टी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.