Move to Jagran APP

दिल्ली नगर निगम: 270 में से 156 पार्षद महज 5वीं से 12वीं तक पास

135 पार्षद करोड़पति हैं तो 131 लखपति। खास बात यह कि इस बार पार्षदों में महिलाओं का दबदबा है। 270 में से 139 वार्डो (52 फीसद) से महिला पार्षद चुनी गई हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 04 May 2017 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 09:29 PM (IST)
दिल्ली नगर निगम: 270 में से 156 पार्षद महज 5वीं से 12वीं तक पास
दिल्ली नगर निगम: 270 में से 156 पार्षद महज 5वीं से 12वीं तक पास

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के तीनों नगर निगमों (उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी) के नवनिर्वाचित पार्षदों का चारित्रिक, आर्थिक और शैक्षणिक विश्लेषण सामने आया है। चुने गए पार्षदों में से 26 जहां आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, वहीं 156 पार्षदों की शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से 12वीं तक है।

loksabha election banner

वहीं,135 पार्षद करोड़पति हैं तो 131 लखपति। खास बात यह कि इस बार पार्षदों में महिलाओं का दबदबा है। 270 में से 139 वार्डो (52 फीसद) से महिला पार्षद चुनी गई हैं।

दि नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने बुधवार को नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ पत्र के आधार पर उनकी विश्लेषण रिपोर्ट जारी की। एडीआर ने 270 पार्षदों में से 266 का विश्लेषण किया है। चार पार्षदों के शपथ पत्र समय पर उपलब्ध नहीं हो पाए। दो वार्डो पूर्वी दिल्ली के मौजपुर और उत्तरी दिल्ली के सराय पीपल थला में सपा प्रत्याशी की मौत होने से वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

पार्षदों का आपराधिक रिकॉर्ड

26 (10 फीसद) पार्षदों ने शपथ पत्र में अपने खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होने की जानकारी दी है। 14 (5 फीसद) पार्षदों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। तीन पार्षदों के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास, जबकि दो के खिलाफ धारा 354 के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं। राजनीति दलों के हिसाब से विश्लेषण करें तो भाजपा के 180 में से 14 (8 फीसद), कांग्रेस के 30 में से 3 (10 फीसद), आप के 47 में से 8 (17 फीसद) और बसपा का एक पार्षद आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं।

आर्थिक स्थिति

135 (50 फीसद) पार्षद करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के 101 (56 फीसद), कांग्रेस के 15 (50 फीसद), आम आदमी पार्टी के 15 (32 फीसद), इनेलो का एक और पांच निर्दलीय पार्षदों के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 131 पार्षद ऐसे हैं जो एक करोड़ से कम वाले यानी लखपति हैं। भाजपा के पार्षदों की औसत संपत्ति 3.30 करोड़, कांग्रेस पार्षदों की 3.59 करोड़, आप पार्षदों की 1.36 करोड़, बसपा पार्षद की 43.19 लाख, जबकि निर्दलीय पार्षदों की 1.34 करोड़ है।

शैक्षणिक स्थिति

156 (59 फीसद) पार्षद पांचवीं से 12वीं पास हैं। 101 (38 फीसद) पार्षद स्नातक या इससे अधिक की योग्यता रखते हैं। एक पार्षद ने स्वयं को साक्षर और तीन ने निरक्षर बताया है।

औसत उम्र

203 (76 फीसद) पार्षद 25 से 50 साल की उम्र के हैं। 54 (20 फीसद) पार्षद 51 से 80 साल की उम्र के हैं। 5 पार्षदों ने अपनी उम्र का ब्यौरा दिया ही नहीं है, जबकि 4 ने अपनी उम्र 25 साल से कम बताई है।

आयकर की स्थिति

19 (7 फीसद) पार्षदों ने पैन कार्ड की जानकारी नहीं दी है। 53 (20 फीसद) पार्षदों ने आयकर की जानकारी नहीं दी है। तीन पार्षदों पर 5 से 9 करोड़ की देनदारी भी है।

आर्थिक संपन्नता

संपत्ति मूल्य-        पार्षद
10 करोड़ से अधिक-    19
5 से 10 करोड़-          20
1 से 5 करोड़-            96
20 लाख से 1 करोड़-   95
20 लाख से कम-        36

सर्वाधिक संपन्न पार्षद

नाम-पार्टी-निगम-संपत्ति(रुपये में)

राजपाल सिंह-भाजपा-दक्षिणी-50 करोड़
संजय गोयल-भाजपा-पूर्वी-34 करोड़
सुरेंद्र-कांग्रेस-दक्षिणी-33 करोड़

सबसे कम संपत्ति

नाम-पार्टी-निगम-संपत्ति (रुपये में)
जितेंद्र कुमार-आप-दक्षिणी-81,500
प्रेम-आप-दक्षिणी-1,04,266
विमलेश-आप-पूर्वी-1,62,480

आइटीआर में सर्वाधिक आय दिखाई

नाम-पार्टी-निगम-संपत्ति(रुपये में)
निशा मान-भाजपा-उत्तरी-2 करोड़
सुरेंद्र सेतिया-कांग्रेस-दक्षिणी-72 लाख
नंदिनी शर्मा-भाजपा-दक्षिणी-62 लाख
सर्वाधिक देनदारी वाले पार्षद
नाम-पार्टी-निगम-संपत्ति(रुपये में)
राजपाल सिंह-भाजपा-दक्षिणी- 9 करोड़
प्रमोद गुप्ता-भाजपा-पूर्वी-9 करोड़
निशा मान-भाजपा-उत्तरी-5 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.