Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिल्ली के बाद अब पंजाब में नशे को बढ़ावा देना चाहती है आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान को चेहरा बनाने के लिए तीन दिनों में 22 लाख से ज्यादा फोन काल आने का दावा कर रहे हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दुकानें सम-विषम के आधार पर खोले जा रहे हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:59 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिल्ली के बाद अब पंजाब में नशे को बढ़ावा देना चाहती है आम आदमी पार्टी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि राजधानी में अवैध तरीके से शराब की दुकानें खोली जा रही है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के साथ ही पंजाब में नशे को बढ़ावा देना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि राजधानी में अवैध तरीके से शराब की दुकानें खोली जा रही है। इसके बाद शराब ठेकेदारों से संबंध रखने वाले भगवंत मान को आप ने पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। इससे पार्टी की सच्चाई सामने आ गई है।

loksabha election banner

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान को चेहरा बनाने के लिए तीन दिनों में 22 लाख से ज्यादा फोन काल आने का दावा कर रहे हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दुकानें सम-विषम के आधार पर खोले जा रहे हैं। दूसरी ओर शराब की दुकानों पर रोज भीड़ लग रही है। आम दुकानदार परेशान हैं। शराब बेचने वालों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि नशे को लेकर मान के कई विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं। दिल्ली में उनके नजदीकी शराब के ठेकेदारों को ठेके दिए गए हैं। यहां नियमों का उल्लंघन कर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। नगर निगम अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 50 के करीब दुकानें सील की गई हैं। 231 अन्य स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। तीनों नगर निगमों को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। दिल्ली में किसी भी सूरत में नियमों का उल्लंघन कर शराब की दुकानें नहीं खोलने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.